Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ ऐसे देखने को मिल जाता है, जिसे देखकर आपका दिल गार्डन हो जाता होगा। इसी क्रम में एक वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। यह वीडियो तीन-तीन पहलवानों और एक शेरनी से जुड़ा है। वीडियो देखकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन मुस्टंडों और एक अकेली शेरनी के बीच रस्साकशी का मुकाबला हो रहा है। इस मुकाबले का जो रिजल्ट निकलता है, वह बहुत ही ज्यादा हैरान करने वाला है।
शेरनी की ताकत (ट्विटर)
वीडियो ने यूजर्स के उड़ाए होश
वीडियो देखकर यूजर्स को यकीन नहीं हो रहा है। वीडियो की शुरुआत में आप देख सकते हैं कि तीन-तीन मुस्टंडे एक रस्सी को अपनी तरफ खींच रहे हैं। आप देख सकते हैं कि तीनों फुल जोर-आजमाइश कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ पिंजरे में बंद एक शेरने अपने जबड़े से रस्सी को पकड़ी नजर आ रही है। जिस तरह शेरनी मात्र अपने जबड़े से रस्सी को पकड़कर एक जगह खड़ी नजर आ रही है। वहीं दूसरी तरफ तीनों मुस्टंडों की रस्सी खींचने में हालत खराब नजर आ रही है। देखें वीडियो-
वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @GreatClipsX नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो ने बता दिया है कि इंसान की कितनी भी ताकत क्यों न हो जाए, लेकिन जानवर अपनी पर आ जाएं तो उनकी एक नहीं चलती। आप भी इस वीडियो को देखकर हैरान रह जाएंगे। इसके साथ ही आपको यह भी पता चल जाएगा कि शेरनी को क्यों जंगल की रानी कहा जाता है। वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। जिसे जमकर देखा और शेयर किया जा रहा है।
