वायरल न्यूज़

Video: तीन-तीन मुस्टंडों को एक अकेली शेरनी ने दे दी मात, जबड़े की पॉवर देख खुला रह जाएगा मुंह

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 25, 2024, 03:22 PM IST

Viral Video: तीन मुस्टंडों और एक अकेली शेरनी के बीच रस्साकशी का मुकाबला हो रहा है। इस मुकाबले का जो रिजल्ट सामने आता है, वह बहुत ही ज्यादा हैरान करने वाला है।

Image

शेरनी की ताकत (ट्विटर)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ ऐसे देखने को मिल जाता है, जिसे देखकर आपका दिल गार्डन हो जाता होगा। इसी क्रम में एक वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। यह वीडियो तीन-तीन पहलवानों और एक शेरनी से जुड़ा है। वीडियो देखकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन मुस्टंडों और एक अकेली शेरनी के बीच रस्साकशी का मुकाबला हो रहा है। इस मुकाबले का जो रिजल्ट निकलता है, वह बहुत ही ज्यादा हैरान करने वाला है।

वीडियो ने यूजर्स के उड़ाए होश

वीडियो देखकर यूजर्स को यकीन नहीं हो रहा है। वीडियो की शुरुआत में आप देख सकते हैं कि तीन-तीन मुस्टंडे एक रस्सी को अपनी तरफ खींच रहे हैं। आप देख सकते हैं कि तीनों फुल जोर-आजमाइश कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ पिंजरे में बंद एक शेरने अपने जबड़े से रस्सी को पकड़ी नजर आ रही है। जिस तरह शेरनी मात्र अपने जबड़े से रस्सी को पकड़कर एक जगह खड़ी नजर आ रही है। वहीं दूसरी तरफ तीनों मुस्टंडों की रस्सी खींचने में हालत खराब नजर आ रही है। देखें वीडियो-

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @GreatClipsX नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो ने बता दिया है कि इंसान की कितनी भी ताकत क्यों न हो जाए, लेकिन जानवर अपनी पर आ जाएं तो उनकी एक नहीं चलती। आप भी इस वीडियो को देखकर हैरान रह जाएंगे। इसके साथ ही आपको यह भी पता चल जाएगा कि शेरनी को क्यों जंगल की रानी कहा जाता है। वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। जिसे जमकर देखा और शेयर किया जा रहा है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article