वायरल न्यूज़

Viral Video: शिवभक्ति में लीन हुई विदेशी महिला, 'सत्यम शिवम् सुंदरम्' गाना गाकर जीता सबका दिल

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Feb 29, 2024, 09:31 AM IST

इंस्टाग्राम पर विदेशी महिला का गाया हुआ एक गाना वायरल हो रहा है, जो महाशिवरात्रि पर आधारित है। इस गीत को सुनकर आप भी उसके आवाज में खो जाएंगे।

Image

विदेशी महिला ने गाया महाशिवरात्रि मेसअप (Photo Credit - Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • विदेशी महिला ने गाया महादेव का गाना
  • महाशिवरात्रि मेसअप सॉन्ग गाकर जीता दिल
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Cassandra Mahashivratri Mashup Viral Video: इंस्टाग्राम और यूट्यूब के माध्यम से काफी लोग अपनी स्किल्स को डेवलप करने में लगे रहते हैं। इनमें कुछ लोग अच्छे सिंगर होते हैं तो कुछ अच्छे डांसर और कुछ अपनी डॉयलॉग के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में काफी पसंद भी किया जाता है और इनके वीडियोज भी काफी वायरल होते हैं। हाल ही में कुछ ऐसा ही एक (Viral Video) वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला महाशिवरात्रि को लेकर भगवान शिव के गीत गा रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आपको एक विदेशी महिला दिखेगी, जो भगवान शिव का गाना गा रही है। इस दौरान महिला ने महाशिवरात्रि मेसअप सॉन्ग गाए हैं, जिसे सुनकर आप भी मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। वीडियो में दिख रही महिला एक विदेशी सिंगर है, जिसका नाम कैसेंड्रा मॅई स्पिटमैन है। महिला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर और भी कई सारे भक्ति गीत के वीडियो शेयर किए हैं, जिसे आप देख सकते हैं।

विदेशी महिला ने गाया महाशिवरात्रि मेसअप

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर यूजर्स के काफी कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि आपकी आवाज बेहद ही प्यारी है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि आपका हिंदी उच्चारण बहुत सही है, इसीलिए आपने गाने भी बेहद प्यारे लग रहे हैं। इस वीडियो को अब तक 61 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। बता दें, इस वीडियो को 'cassmaeofficial' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो बताइए आपको ये वीडियो कैसी लगी?

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article