वायरल न्यूज़

कम हाइट का सबसे तगड़ा फायदा, जिसे देखकर चौंक ही गए लंबू भैया, देखिए मजेदार VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Sep 4, 2024, 08:27 AM IST

Funny Video Today: वीडियो में देखेंगे कि छोटे कद के शख्स ने ऐसी कलाकारी दिखाई जिसे देखकर लंबे कद का शख्स चौंक ही गया। बेचारा खुद कुछ नहीं समझ पाया कि आखिर उसने क्या देख लिया।

Image

ये मजेदार वीडियो देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे। (Photo/Instagram)

Funny Video Today: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ सामने आता है कि हम भावुक हो जाते हैं। मगर कई बार हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो एक कम हाइट वाले शख्स से जुड़ा है। इसमें शख्स अपनी कम हाइट का एक ऐसा फायदा दिखाता है जिसे देखकर पास बैठा लंबे कद वाला शख्स भी चौंक गया। हालांकि वीडियो इतना मजेदार भी है कि देखकर पूरा हंसी नहीं रुक पाएगी। अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल ये वीडियो अभी तक लाखों व्यूज और लाइक बटोर चुका है।

दिखा कम हाइट का फायदा

वायरल हो रहे वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि घर में दोस्तों की पार्टी चल रही है। जश्न का माहौल है और बैकग्राउंड में म्यूजिक बज रहा है। मगर इन सबके के बीच नजर एक ऐसे शख्स पर जाती है जिसकी लंबाई कम है। फ्रेम में लंबे कद का एक शख्स भी बैठा नजर आता है। अब छोटे कद का शख्स ऐसा कुछ करता है कि देखकर सभी चौंक गए। इसमें देखेंगे कि शख्स अपने दोनों पर पैर सीधे रखकर फर्श पर बैठा था और बिना पैर मोड़े वो सीधा खड़ा भी हो गया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी को भी चौंका देगा।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मजेदार है कि लंबे कद का शख्स भी अब ठीक वैसे ही उठने की कोशिश करता है। मगर उठना तो बहुत दूर बेचारा हिल भी नहीं पाता है। शख्स बार-बार कोशिश करता है मगर पैर की उंगलियां ही हिला पाता है। इधर छोटे कद का शख्स सेकंड से पहले उठकर सीधा खड़ा हो गया। मालूम हो कि वीडियो इतना मजेदार भी है कि इसे देखकर हंसी भी बहुत आती है। इसे इंस्टाग्राम पर butterfly__mahi नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article