वायरल न्यूज़

OMG! लाइटर-माचिस के बगैर जला दिया चूल्हा, देखकर नेटिजन्स के भी होश उड़े

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 14, 2024, 08:30 AM IST

Viral Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि लड़के ने मासिस और लाइटर के बगैर चूल्हा जला दिया। फ्रेम में ये नजारा किसी के भी होश उड़ा देगा।

Image

लड़के का ऐसा कारनामा देखकर हर कोई हैरान रह गया है। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • मासिच और लाइटर छुआ तक नहीं
  • लड़के ने फिर जलाकर दिखाया चूल्हा
  • नजारा किसी को भी हैरान कर देगा

Viral Video: आज के जमाने में सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनकर उभरा है, जहां कब क्या नजर आ जाए कुछ पता नहीं चलता है। यहां कभी-कभी तो ऐसा कुछ नजर आता है कि हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। मगर कभी-कभी ऐसा नजारा दिखाई देता है कि हमारे होश उड़ जाते हैं। आंखों पर यकीन करना तक मुश्किल होता है। इस समय में एक ऐसा ही हैरान करने वाला नजारा हर तरफ छाया हुआ है। इसमें एक लड़के ने बिना माचिस और लाइटर इस्तेमाल किए बैगर चूल्हा जला दिया।

बिना लाइटर-मासिच जलाया चूल्हा

फ्रेम की शुरुआत में देखेंगे कि लड़का आराम से कुर्सी पर बैठा है। उसके करीब में ही गैस-चूल्हा रखा है। लड़के ने एक हाथ चूल्हे पर रखा है। शुरुआत में देखकर कुछ समझ नहीं आता है। मगर एकाएक एक अन्य शख्स चादर लेकर आया और लड़के के सिर पर रख दी। इधर लड़के का हाथ अभी भी चूल्हे पर रखा है। दूसरी तरफ गैस ऑन कर दी गई और शख्स ने लड़के के सिर से चादर पूरी ताकत से खींची। फ्रेम में फिर जो दिखा किसी के भी होश उड़ा देगा। दरअसल सिर से चादर हटते ही चूल्हा जलने लगा।

यहां देखिए वीडियो

ऐसी तरकीब से चूल्हा जलाने वाला वीडियो देखकर नेटिजन्स तक के होश उड़ गए। कई यूजर्स ने इसे भारत का नया जुगाड़ बताया है। कई यूजर ने इसे करंट पैदा करने की तकनीक बताया है। मालूम हो कि वीडियो एक्स पर @Madan_Chikna नाम के हैंडल से साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article