Video: पालतू किंग कोबरा की मौत के बाद इमोशनल लड़की ने जो किया, जानकर रो पड़ेंगे आप

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 22, 2024, 05:34 PM IST

Snake Video: इस वीडियो के बारे में जानकर पहले तो आप हैरान रह जाएंगे। हालांकि, जब इस वीडियो की आपको हकीकत पता चलेगी तो आपकी आंखों से आंसू निकल आएंगे।

Snake Video: आपने देखा होगा कि लोग तरह-तरह के जीव-जन्तु पालते हैं। जानवरों को पालना एक आम बात है, जिसमें लोग गाय, भैंस, हाथी, कुत्ता और बिल्ली जैसे जानवर पालते हैं। कई लोगों को अपने पालतू जानवरों से इतना प्रेम हो जाता है कि जब वह उससे बिछड़ते हैं तो उनकी आंखों से आंसू निकल आते हैं। किंग कोबरा को इस धरती पर पाए जाने वाले सबसे जहरीले जीवों में से एक माना जाता है। यह सोचकर ही डर लगता है कि कोई लड़की किंग कोबरा को पाल सकती है।

snake

सांप और लड़की (इंस्टाग्राम)

इमोशनल वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो के बारे में जानकर पहले तो आप हैरान रह जाएंगे। हालांकि, जब इस वीडियो की आपको हकीकत पता चलेगी तो आपकी आंखों से आंसू निकल आएंगे। दरअसल, यह वीडियो एक लड़की ने पोस्ट किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि यह लड़की एक किंग कोबरा को किस करती नजर आ रही है। दरअसल, यह किंग कोबरा लड़की का पालतू था और अब इस किंग कोबरा की मौत हो चुकी है। इसके बाद ही लड़की ने यह वीडियो शेयर किया है। देखें वीडियो-

End of Feed