Video: डियो स्‍प्रे से गैस जलाने की निंजा टेक्निक देख यूजर्स हैरान, वायरल वीडियो देख कांप जाएंगे आप

Viral Video: डियो स्‍प्रे में अल्कोहल और अन्य ज्वलनशील घटक होते हैं। जो कि गैस की फ्लेम को बढ़ा देते हैं और चाय को जल्‍दी उबलने में मदद मिलती है। यह कृत्य कुछ लोगों के लिए हास्यपद रहा मगर कई लोगों ने डियो स्‍प्रे और आग के मेल से होने वाले खतरे पर चिंता जताई।

Viral Video: इंस्टाग्राम पर एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। इसमें दो लोग असामान्य और जोखिम भरी स्थितियों में किचन के अंदर चाय बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में आप देख सकते हैं कि, एक लड़का गैस बर्नर पर सॉस पैन में चाय की पत्तियां डालता है। जबकि, दूसरा व्यक्ति गैस स्टोव की लौ को तेज करने के लिए उसमें डियो स्‍प्रे छिड़कता हुआ दिखाई देता है। वीडियो को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है, जिसमें एक टेक्स्ट ओवरले शामिल है, जिसमें लिखा है, 'गैस कम थी।'

गैस जलाने की कोशिश करते लोग।

गौरतलब है कि, डियो स्‍प्रे में अल्कोहल और अन्य ज्वलनशील घटक होते हैं। जो कि गैस की फ्लेम को बढ़ा देते हैं और चाय को जल्‍दी उबलने में मदद मिलती है। यह कृत्य कुछ लोगों के लिए हास्यपद रहा मगर कई लोगों ने डियो स्‍प्रे और आग के मेल से होने वाले खतरे पर चिंता जताई। वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट्स किए और कई लोगों ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। कई दर्शकों ने इस कृत्य को 'देसी जुगाड़' का एक मज़ेदार और रचनात्मक उदाहरण पाया।

End of Feed