वायरल न्यूज़

Watch:कभी सांप को नहाते देखा है? अगर नहीं तो इस वीडियो को जरूर देख लें, आंखों पर नहीं होगा यकीन

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Apr 18, 2023, 05:41 PM IST

Snake Viral Video: सोशल मीडिया पर सांप का एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्ची उसे मजे से नहला रही है। जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

Image

सांप को नहला रही थी बच्ची (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • सांप को मजे से नहला रही थी बच्ची
  • बच्ची का अंदाज देखकर दंग रह गए लोग
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Snake Bath Viral Video: सोशल मीडिया पर जानवरों के एक से एक मजेदार वीडियो (Viral Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Trending Video) तो ऐसे होते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ वीडियो (Snake Viral Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। इसी कड़ी में सांप का एक ऐसा वीडियो (Shocking Video) सामने आया है, जिसे देखकर आपको एक पल के लिए अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। क्योंकि, इस वीडियो में एक सांप को मासूम बच्ची बड़े मजे से नहा रही है। बड़ी बात ये है कि सांप भी आनंद लेते हुए नहा रहा है।

ज्यादातर लोगों को सांप से डर लगता है। लिहाजा, लोग सांप से दूरी बनाकर ही रखते हैं। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें सांप के साथ दोस्ती करना अच्छा लगता है। ऐसे लोग सांप के साथ जमकर मस्ती करते हैं। सोशल मीडिया पर आपको इस तरह के कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इसी कड़ी में सांप का एक और अनोखा वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बच्ची सांप को नहला रही है। अब भला सोचिए सांप को नहलाने की हिमाकत क्या सब कर सकते हैं? लेकिन, इस बच्ची की हिम्मत देखकर आप भी चौंक जाएंगे। तो सबसे पहले वीडियो में देखें किस तरह बच्ची सांप को नहला रही है।

अनोखा है नजारा

वीडियो देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा होगा। हो सकता है इस तरह का नजारा पहली बार आप देख रहे हों। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'bellllimdhu' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, कुछ लोग जहां बच्ची की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग इस चौंकाने वाले नजारे पर हैरानी जता रहे हैं। कुछ का तो यह भी कहना है कि ऐसा खतरनाक नजारा पहली बार देखा है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article