वायरल न्यूज़

Viral Video: मौत को टक से छूकर निकल गया शख्स, कैमरे में कैद हुआ एक्सीडेंट का खौफनाक मंजर

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Apr 6, 2023, 11:26 AM IST

Accident Viral Video: सोशल मीडिया पर एक्सीडेंट का एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स 'मौत' को छूकर वापस आ गया। जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

Image

इसे कहते हैं किस्मत, (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • एक्सीडेंट का चौंकाने वाला वीडियो
  • मौत को छूकर वापस आ गया शख्स
  • वीडियो देख कलेजा कांप जाएगा

Accident Viral Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल (Viral Video) हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखकर कलेजा कांप जाता है। इसी कड़ी में एक्सीडेंट (Accident Viral Video) का ऐसा खौफनाक वीडियो (Shocking Video) सामने आया है, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। क्योंकि, इस वीडियो (Trending Video) में एक शख्स मौत को टक से छूकर वापस लौटा है। शख्स की किस्मत अच्छी थी कि वो बच गया, वरना परिणाम काफी खतरनाक हो सकता था। एक्सीडेंट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग काफी हैरानी जता रहे हैं।

देश-दुनिया से एक्सीडेंट की खबरें रोजाना सामने आती हैं। कई बार तो ऐसी घटना घटती है, जिसे देखकर लोगों की आंखें फटी की फटी रह जाती है। सोशल मीडिया पर भी एक्सीडेंट के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस वायरल वीडियो में आपको ऐसा मंजर देखने को मिलेगा, जिसपर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स स्कूटी से जा रहा होता है। जैसे ही शख्स यूटर्न लेने वाला होता है उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और फिसलते हुए शख्स औंधे मुंह रोड पर गिर पड़ता है। तभी पीछे से एक टैंकर वहां पहुंच जाता है। शख्स सीधे टैंकर के नीचे पहुंच जाता है, लेकिन किस्मत क्या चीज होती है उसे आप खुद देख लीजिए।

दिल दहलाने वाला नजारा

नजारा देखकर आपके रोंगटे खड़े हो गए होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'welbiy_8' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख 37 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इस नजारे पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ लोगों का कहना है कि किस्मत बड़ी चीज है। कुछ का कहना है कि क्या खौफनाक मंजर है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article