वायरल न्यूज़

Watch: दूर रहने की सलाह के बाद भी मगरमच्छ से मस्ती करने पहुंचा शख्स, परिणाम देखकर कांप जाएंगे

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 10, 2023, 12:32 PM IST

Crocodile Attack Video: मगरमच्छ के जबड़े से छूटना बहुत ही मुश्किल काम होता है। इसके बाद भी एक शख्स इस खतरनाक जानवर से पंगा लेने पहुंच जाता है। इसके बाद मगरमच्छ जो करता है, उसने शख्स की हालत खराब कर दी। वह शख्स के हाथ चबा जाता है।

Image

मगरमच्छ का हमला (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • मगरमच्छ ने किया खौफनाक हमला
  • देखते ही देखते चबा गया शख्स का हाथ
  • वीडियो को देखकर कांप जाएगी रूह

Crocodile Attack Video: कहते हैं कि मगरमच्छ बहुत ही खूंखार जानवर होता है। जब मगरमच्छ पानी में होता है तो बड़े से बड़े जानवरों को धूल चटा देता है। इसीलिए मगरमच्छ से हमेशा दूर रहने की सलाह दी जाती है। इसके बाद भी एक शख्स मगरमच्छ के साथ मस्ती मजाक करने पहुंच जाता है। इसका जो परिणाम सामने आता है, उसे देखकर आपकी हालत खराब हो जाएगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि मगरमच्छ लपककर शख्स का हाथ अपने जबड़े में भर लेता है।

वीडियो देखकर कांप जाएंगे आप

सोशल मीडिया पर इस खूंखार वीडियो के सामने आने के बाद लोगों की डर के मारे चीख निकल गई। मगरमच्छ के जबड़े से छूटना बहुत ही मुश्किल होता है। यह जानते हुए भी यह शख्स इस खतरनाक जानवर से पंगा लेने पहुंच जाता है। आपने ऐसे भी वीडियो देखे होंगे, जिसमें मगरमच्छ अपने ट्रेनर पर ही हमला करता नजर आया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो लोग एक नाव पर सवार होकर नदी में घूमने जाते हैं। एक शख्स इस दौरान वीडियो बना रहा होता है, वहीं दूसरा शख्स मगरमच्छ को कुछ खिलाने लगता है। देखें वीडियो-

इस दौरान मगरमच्छ पहले तो खाना खाता है, इसके बाद शख्स का हाथ अपने जबड़े से पकड़ लेता है। शख्स मगरमच्छ को कुछ ऐसे खाना खिला रहा था, जैसे वह किसी मछली को खिला रहा है। यह उसके जीवन की सबसे बड़ी गलती साबित होती है। आप देख सकते हैं कि मगरमच्छ उस शख्स का हाथ अपने जबड़े में भरता है और चबाने की कोशिश करने लगता है। हालांकि शख्स की किस्मत अच्छी होती है कि वह बिल्कुल भी घबराता नहीं है और मगरमच्छ का जबड़ा चौडा करके अपना हाथ निकालने में कामयाब होता है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article