वायरल न्यूज़

Viral Video: विशाल मगरमच्छ की पीठ पर बैठा शख्स, कैमरे के सामने देने लगा पोज, दहला देगा पूरा Video

Shocking Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति विशाल मगरमच्छ की पीठ पर बैठकर पोज देता नजर आता है। हैरानी की बात यह है कि मगरमच्छ शांत दिखाई देता है, लेकिन ऐसे जंगली जानवर के साथ इस तरह का जोखिम बेहद खतरनाक हो सकता है।

Image

Trending Video: विशाल मगरमच्छ की पीठ पर बैठा शख्स(फोटो: X/@Am_Blujay)

Shocking Viral Video: मगरमच्छ दुनिया के सबसे खतरनाक जंगली जानवरों में गिने जाते हैं। वे बेहद ताकतवर होते हैं और पानी में तो खास तौर पर बहुत तेज़ी से हमला कर सकते हैं। यही वजह है कि इंसान ही नहीं, दूसरे जानवर भी उनसे दूरी बनाकर रखते हैं। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और डर भी गए हैं। वीडियो में एक विशालकाय मगरमच्छ जमीन पर बिल्कुल शांत पड़ा दिखाई देता है। उसके ऊपर एक व्यक्ति आराम से बैठा हुआ नजर आता है।

मगरमच्छ ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया

इतना ही नहीं, वह कैमरे की तरफ देखकर पोज भी दे रहा होता है, जैसे कोई सामान्य फोटोशूट चल रहा हो। यह दृश्य जितना अजीब लगता है, उतना ही खतरनाक भी है। सबसे हैरानी की बात यह है कि इतने करीब बैठने और हलचल होने के बावजूद मगरमच्छ कोई प्रतिक्रिया नहीं देता। वह न तो हिलता है और न ही हमला करने की कोशिश करता है। यह देखकर कई लोग उस व्यक्ति की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि जंगली जानवरों के साथ इस तरह का जोखिम लेना बिल्कुल सही नहीं है।

मगरमच्छ का स्वभाव कब बदल जाए, इसका अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल होता है। वे कुछ सेकंड में शांत अवस्था से आक्रामक हो सकते हैं। इसलिए ऐसे जानवरों के साथ मजाक या स्टंट करना जानलेवा साबित हो सकता है। सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग कभी-कभी खतरनाक कदम उठा लेते हैं, लेकिन सुरक्षा सबसे पहले होनी चाहिए। जंगली जानवरों से हमेशा सुरक्षित दूरी बनाए रखना ही समझदारी है। आपको बता दें कि सोशल मीडिया के एक्स पर इस वायरल वीडियो को @Am_Blujay नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अभी तक एक लाख 20 हजार से ज्यादा बार देखा गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article