Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो वायरल होता है, जिसे देखकर लोगों की हालत खराब हो जाती है। वहीं कुछ वीडियो लोगों की आत्मा कंपाने पर मजबूर कर देते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो ने लोगों की हालत खराब कर दी है। इस वीडियो को देखकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि क्या ऐसा भी होता है। दरअसल, एक युवक श्मशान घाट पर कुछ ऐसा करता दिखाई दे रहा है। जिसे देखकर आपकी हालत खराब हो जाएगी।
वीडियो देख हालत होगी खराब
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक युवक श्मशान घाट में जलती चिता पर रोटी सेंक रहा है। सिर्फ यही नहीं वह श्मशान घाट में जलती चिता पर ही बाकी खाना भी बनाता है। वायरल वीडियो में देखकर पता चल रहा है कि युवक उसी श्मशान घाट में टेंट लगाकर रह रहा है। इस वीडियो को देखकर लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि वह इस पर क्या रिएक्शन दें। सबसे पहले आप इस हैरान करने वाले वीडियो को देखिए-
वीडियो देखकर आप भी एक बार के लिए सोच में पड़ जाएंगे। इस हैरान करने वाले वीडियो को nishantt023 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखकर कुछ लोग कमेंट कर रहे हैं कि लगता है भैया की भूतों के साथ दोस्ती है। वहीं एक यूजर ने कमेंट किया- भाई का रोज का भूतों के साथ उठना बैठना है। (नोट- टाइम्स नाउ नवभारत इस वीडियो के दावे की पुष्टि नहीं करता।)
