वायरल न्यूज़

Shocking Video: सपने में दिखा सांप, सुबह हकीकत में काटा, डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंचा शख्स और फिर...

Sitamarhi snakebite viral video: सीतामढ़ी के सदर अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया जब सर्पदंश का शिकार एक युवक जिंदा सांप को डिब्बे में बंद कर इलाज कराने पहुंच गया। युवक ने बताया कि सांप ने उसे काटा, जिसके बाद उसने उसे पकड़ लिया और तुरंत अस्पताल पहुंच गया।

Image

डिब्बे में बंद जिंदा सांप देख डॉक्टर भी रह गए दंग (फोटो: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल)

Bihar snakebite News: बिहार के सीतामढ़ी के सदर अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया, जब सर्पदंश का शिकार एक युवक अपने साथ जिंदा सांप को डिब्बे में बंद करके इलाज कराने पहुंच गया। यह अनोखी घटना देखते ही अस्पताल में मौजूद डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी भी हैरान रह गए। घायल युवक का नाम मुकेश पासवान है। वह मेजरगंज थाना क्षेत्र के डुमरी खुर्द गांव का रहने वाला है। मुकेश ने बताया कि रात में उसने एक अजीब सपना देखा। सपने में एक जहरीला सांप उससे दूध और लावा मांग रहा था।

सांप को पकड़कर डिब्बे में बंद कर ले गया अस्पताल

सुबह जब उसकी नींद खुली तो उसने इस सपने को सच मान लिया। वह सांप को दूध देने के लिए चला गया। इसी दौरान सांप ने उसे काट लिया। सांप के काटने के बाद भी मुकेश घबराया नहीं। उसने हिम्मत दिखाई और उसी सांप को पकड़कर एक डिब्बे में बंद कर लिया। इसके बाद वह सीधे सदर अस्पताल पहुंच गया, ताकि समय पर इलाज हो सके। अस्पताल में जब लोगों ने डिब्बे के अंदर सांप देखा तो कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। स्वास्थ्यकर्मियों ने तुरंत मुकेश का इलाज शुरू किया।

सांप काटने पर बिना देर किए अस्पताल पहुंचना ही सबसे जरूरी-डॉक्टर

डॉक्टरों ने जरूरी जांच और उपचार किया, ताकि जहर का असर कम किया जा सके। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। लोग युवक की हिम्मत की बात कर रहे हैं, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि सांप काटने पर बिना देर किए अस्पताल पहुंचना ही सबसे जरूरी है। साथ ही अंधविश्वास से बचना चाहिए और ऐसे मामलों में सावधानी बरतनी चाहिए। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article