Shocking Video: अजगर को Kiss करना पड़ा भारी, खूंखार जीव ने ऐसे पकड़ा लड़की का होठ, छुड़ाना पड़ गया मुश्किल

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Aug 4, 2023, 07:54 PM IST

Viral Video: दो लोग एक सांप के साथ खड़े हैं। इस दौरान एक लड़की वहां पर आती है। वह अजगर को चूमने की कोशिश करती है। इसके बाद उसके साथ जो हादसा होता है, उसे वह जिंदगी भर नहीं भूल पाएगी।

Viral Video: सांप एक ऐसा जीव है, जिससे हमेशा दूरी बनाकर रखना चाहिए। कई लोग सांप से खिलवाड़ करने लग जाते हैं, लेकिन उन्हें इसका अंजाम नहीं पता होता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक लड़की अजगर को अपने सामने देखकर उसके साथ खिलवाड़ करने की कोशिश करती है। यहां तक कि वह उसे Kiss करने की कोशिश करती है। इसके बाद उसके साथ जो हादसा होता है, उसे वह जिंदगी भर नहीं भूल पाएगी।

python

अजगर का हमला (इंस्टाग्राम)

सांप ने लड़की पर किया हमला

एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की के लिए अजगर को चूमना भयावह हादसे में तब्दील हो गया। खतरनाक सांप के फन को उसने चूमने का प्रयास किया तो सांप ने अपने जबड़े से लड़की का होठ पकड़ लिया। इसके बाद लड़की के चेहरे पर जोर से काट लिया। यह हादसा इतना भयावह था कि लड़की की चीख निकल गई। इसके बाद भी सांप उसके होठ को छोड़ने के लिए राजी नहीं था। देखें वीडियो-

End of Feed