Viral Video: सांप एक ऐसा जीव है, जिससे हमेशा दूरी बनाकर रखना चाहिए। कई लोग सांप से खिलवाड़ करने लग जाते हैं, लेकिन उन्हें इसका अंजाम नहीं पता होता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक लड़की अजगर को अपने सामने देखकर उसके साथ खिलवाड़ करने की कोशिश करती है। यहां तक कि वह उसे Kiss करने की कोशिश करती है। इसके बाद उसके साथ जो हादसा होता है, उसे वह जिंदगी भर नहीं भूल पाएगी।
सांप ने लड़की पर किया हमला
एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की के लिए अजगर को चूमना भयावह हादसे में तब्दील हो गया। खतरनाक सांप के फन को उसने चूमने का प्रयास किया तो सांप ने अपने जबड़े से लड़की का होठ पकड़ लिया। इसके बाद लड़की के चेहरे पर जोर से काट लिया। यह हादसा इतना भयावह था कि लड़की की चीख निकल गई। इसके बाद भी सांप उसके होठ को छोड़ने के लिए राजी नहीं था। देखें वीडियो-
वीडियो में साफ देख सकते हैं कि दो लोग एक सांप के साथ खड़े हैं। वह इस खतरे से बिल्कुल बेपरवाह लग रहे हैं। इस दौरान एक लड़की वहां पर आती है। वह अजगर को चूमने की कोशिश करती है। हालांकि, उसे नहीं मालूम था कि अगला पल उसके लिए खतरनाक हादसा लाने वाला है। इस वीडियो को देखकर एक बार के लिए आपकी आत्मा कांप जाएगी। जैसे ही लड़की ने अजगर का सिर चूमने की कोशिश की। वैसे ही पलटकर अजगर ने लड़की के चेहरे पर हमला कर दिया।
