VIDEO: भूत या चमत्कार...अचानक चलते-चलते कार के उड़ गए परखच्चे, कैमरे में कैद हुआ शॉकिंग मंजर

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Mar 30, 2023, 09:47 AM IST

Car Accident Video: सोशल मीडिया पर एक्सीडेंट का एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। यकीन मानिए, इस नजारे को देखकर आपके होश भी उड़ जाएंगे

KEY HIGHLIGHTS
  • अनोखे अंदाज में कार का एक्सीडेंट
  • नजारा देखकर आंखों पर नहीं होगा यकीन
  • वीडियो देखकर दंग रह गए लोग

Shocking Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या देखने और सुनने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, जिनपर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ नजारों को देखकर लोगों की बोलती तक बंद हो जाती है। एक ऐसा ही चौंकाने वाला वीडियो (Shocking Video) इन दिनों तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें चलते-चलते एक कार के परखच्चे उड़ गए। लेकिन, नजारा ऐसा था जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए। यकीन मानिए इस वीडियो को देखने के बाद आप भी यही कहेंगे, ' कोई भूत था या फिर कोई चमत्कार'।

car Accident Video

चौंकाने वाला नजारा, (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

आज तक आपने एक्सीडेंट (Accident Video) के एक से एक खतरनाक वीडियो देखे होंगे। कई बार लाइव गाड़ियों को टकराते हुए देखा होगा। सोशल मीडिया पर तो सैकड़ों-हजारों वीडियो (Trending Video) देखने को मिल जाएंगे। लेकिन, इस तरह का नजारा हो सकता है पहली बार देखेंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं सुनसान सड़क पर पहले एक गाड़ी गुजरती है। वहीं, कुछ पल बाद दूसरी तरफ से एक कार आ रही होती है। चौराहे पर आते ही कार दूसरी तरफ मुड़ने लगती है। लेकिन, अचानक कुछ ऐसा होता है कि कार घुम जाती है और विपरित दिशा में जाने लगती है और फिर जो होता है वो तो दिल दहलाने वाला है। तो दिल थामकर इस वीडियो को देखें...

End of Feed