Optical Illusion: सोशल मीडिया पर रोजाना एक से एक मजेदार ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion Photo) की तस्वीरें शेयर होती रहती हैं। इनमें कई तस्वीरें तो ऐसी होती हैं, जिन्हें देखकर बड़े-बड़े सूरमाओं का दिमाग चकरा जाता है। क्योंकि, जिस तरह का चैलेंज दिया जाता है उसे सॉल्व करना सबके बस की बात नहीं। कुछ पजल को तो बड़े-बड़े जीनियस तक नहीं सॉल्व कर पाते हैं। इसी कड़ी में ऑप्टिकल इल्यूजन की एक और धांसू तस्वीर (Viral Photo) सामने आई है, जिसमें लोगों को काले तेंदुए को ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि एक प्रतिशत लोग भी तेंदुए को नहीं ढूंढ पाए।
ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरें ना केवल आंखों की परीक्षा लेती है, बल्कि आप चीजों को किस तरह देखते और सोचते हैं उसके बारे में भी पता चलता है। इसके अलावा आपकी पर्सनालिटी कैसी है, इसके बारे में भी जानकारी मिल जाती है। क्योंकि, तस्वीर में जिस तरह के पजल होते हैं उसे सॉल्व करना आसान नहीं होता है। कुछ लोग तो दिमाग और ट्रिक लगाकार पजल को सॉल्व कर लेते हैं। ऐसे लोगों को हम जीनियस कहते हैं। लेकिन, ज्यादातार लोग तस्वीर को देखकर ही कन्फ्यूज हो जाते हैं। अब इस तस्वीर में हर तरफ काली बिल्लियां दिख रही हैं। इन बिल्लियों के बीच लोगों से काले तेंदुए को ढूंढने के लिए कहा गया है। इसके लिए कुछ ही सेकंड का समय भी दिया गया है। तस्वीर में सबको हर तरफ बिल्लियां ही दिख रही हैं। लेकिन, जिनकी नजर 'बाज' सी है वो आसानी से तेंदुए को ढूंढ लेंगे। तो अगर आपकी आंखों में वो पावर है तो ही आपको तेंदुआ दिखेगा।
कहां छिपा है तेंदुआ
तेंदुआ ढूंढते-ढूंढते कहीं आपका दिमाग चकरा तो नहीं गया। क्योंकि, उसे ढूंढना आसान नहीं है। जिसे तेंदुआ दिख गया वो तो वाकई जीनियस हैं। लेकिन, जिन्हें अब तक नहीं दिखा उनकी मदद हम करते हैं। दूसरी तस्वीर में गौर से लाल घेरे को देखें आपको तेंदुआ दिख जाएगा। तो देखा किस तरह और कहां तेंदुआ छिपा था। जिस तरह तेंदुआ छिपा था उसे वाकई में ढूंढना आसान नहीं था। तभी तो एक प्रतिशत से भी कम लोग तेंदुए को ढूंढने में कामयाब हुए। अब आप भी लोगों के साथ इस मजेदार चैलेंज को शेयर करें।

यहां छिपा है तेंदुआ
