Viral Video: सोशल मीडिया पर ऐसे-ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर कई बार लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ वीडियो इतने फनी होते हैं, जिन्हें देखते ही लोगों की हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ वीडियो को देखकर तो लोगों को '440 वोल्ट' का झटका तक लग जाता है। हालांकि, यूजर्स इन वीडियो को काफी पसंद करते हैं और जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपके भी पसीने छूट जाएंगे। क्योंकि, बोरिंग में नहाते वक्त दो लोगों के साथ जो खेल हुआ अगर किसी के साथ हो तो जाए उसकी हालत जरूर खराब हो जाएगी।
आमतौर पर सांप का नाम सुनते ही लोगों के पीसने छूट जाते हैं। कई लोग तो सांप को देखते ही भाग खड़े होते हैं। ऐसे में जरा सोचिए आप कहीं मस्ती कर रहे हैं और आपके पीछे सांप फन फैलाए खड़ा है, तो आपकी क्या हालत होगी? जाहिर सी बात है जिसके साथ ये घटना घटेगी उसकी हवा टाइट हो जाएगी। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो लोग बोरिंग पर मजे से नहा रहे थे। वहीं, पीछे एक जहरीला सांप कुंडली मारकर बैठा था। जैसे ही दोनों शख्स पीछे मुड़ते हैं सांप को देखकर उनकी चीख निकल जाती है। फिर क्या होता है आप खुद इस वीडियो में देख लें...
हाहाकारी नजारा
नजारा देखकर आपकी हवा भी जरूर टाइट हो गई होगी। इंस्टाग्राम पर इस हाहाकारी वीडियो को 'kashikyatra' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस खतरनाक वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 56 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। किसी का कहना है कि काफी खतरनाक नजारा था। तो कुछ का कहना है कि कहीं सांप ने दोनों को डस तो नहीं लिया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।
