गजब हो गया! कुत्ते ने नहीं इंसान ने कुत्ते को काट लिया, वायरल हुआ हिला देने वाला VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 30, 2024, 09:06 AM IST

Today Viral Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि शख्स के पास डॉगी पहुंच गया और उसे ये बिल्कुल पसंद नहीं आया। इसके बाद उसने जो कुछ किया देखकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने डॉगी को काट लिया
  • नजारा देखकर होश उड़ेंगे
  • वायरल हुआ मजेदार वीडियो

Today Viral Video: दुनिया में हर साल हजारों लाखों की तादाद में कुत्तों के काटने के मामले में सामने आते हैं। मगर कभी आपने सुना है कि किसी इंसान ने कुत्ते को ही काट लिया। सुनकर बड़ा अजीब और मजाक जैसा लगेगा। मगर यकीन नहीं करेंगे कि ऐसा सचमुच हुआ है। घटना से जुड़ा वीडियो भी वायरल है। इसमें देखेंगे कि चौराहे पर लोगों की भीड़ लगी है। वाहन आते-जाते हुए दिखाई पड़ते हैं। मगर इन सबके बीच एक शख्स पर नजर जा टिकती है। इसमें शख्स फुटपाथ पर आराम से बैठा है। मालूम होता है कि तभी एक शख्स को डॉगी आकर परेशान करने लगा।

डॉगी को काट लिया

बस यही बात शख्स को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई। इसके बाद शख्स ने जो कुछ किया बेचारे डॉगी को भी सपने में इसका अंदाजा नहीं होगा। इसमें देखेंगे कि जब डॉगी काफी देर बाद भी शख्स के करीब से दूर नहीं हुआ, उसने तुरंत उसकी गर्दन दबोच लिया। अब फ्रेम में जो कुछ दिखाई पड़ता है किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी होगा। इसमें देखेंगे कि शख्स ने डॉगी को पकड़ा और उसकी गर्दन में अपने दांत गढ़ा दिए। शख्स पूरी ताकत से डॉगी को काटता है। इधर दर्द से कराह रहे डॉगी की चीख उसके रोने में बदल जाती है।

End of Feed