वायरल न्यूज़

कभी देखा है तीन पैर वाला घोड़ा, आज दौड़ता देखकर होश उड़ जाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 30, 2024, 11:40 AM IST

Viral Video Today: वायरल हो रहे वीडियो में तीन पैरों वाला घोड़ा नजर आया है। इसमें देखेंगे कि घोड़े के चार की जगह तीन पैर ही हैं। घोड़ा इसके बावजूद पूरी शिद्दत से दौड़ने की कोशिश करता है।

Image

वायरल हुआ तीन पैरों वाले घोड़े का वीडियो। (Photo/Instagram)

Viral Video Today: सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि देखकर हंसी रोकना मुश्किल तक मुश्किल होता है। मगर कभी आंखें फटी रह जाती हैं। देखकर यकीन नहीं होता है कि ऐसा भी हो सकता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है जो किसी को भी हिलाकर रख देगा। वीडियो एक घोड़े से जुड़ा है जो तीन पैरों पर दौड़ता हुआ नजर आया है। वायरल वीडियो अभी तक हजारों लाखों की तादाद में व्यूज और लाइक बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

तीन पैरों वाला घोड़ा

वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि सड़क पर घोड़ा दौड़ा चला रहा है। उसके पीछे मालिक भी नजर आ रहा है। पहली नजर घोड़ा देखने में बिल्कुल सामान्य लगता है। मगर जैसे ही नजर उसकी टांगों पड़ती है देखकर दिमाग घूम गया। इसमें देखेंगे कि घोड़े की अगली एक टांग नहीं है। मगर इसके बावजूद घोड़ा पूरी शिद्दत से दौड़ने की कोशिश करता हुआ नजर आता है। वो थोड़ी दूर तक दौड़ता भी है।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे बार-बार देखने का मन करेगा। मालूम हो कि तीन पैरों वाले इस घोड़े का वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसे इंस्टाग्राम पर bilal.ahm4d नाम के हैंडल से शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article