वायरल न्यूज़

गजब हो गया! कुत्ते ने नहीं इंसान ने कुत्ते को काट लिया, वायरल हुआ हिला देने वाला VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 30, 2024, 09:06 AM IST

Today Viral Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि शख्स के पास डॉगी पहुंच गया और उसे ये बिल्कुल पसंद नहीं आया। इसके बाद उसने जो कुछ किया देखकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे।

Image

क्या हुआ जब कुत्ते ने इंसान को काट लिया। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने डॉगी को काट लिया
  • नजारा देखकर होश उड़ेंगे
  • वायरल हुआ मजेदार वीडियो

Today Viral Video: दुनिया में हर साल हजारों लाखों की तादाद में कुत्तों के काटने के मामले में सामने आते हैं। मगर कभी आपने सुना है कि किसी इंसान ने कुत्ते को ही काट लिया। सुनकर बड़ा अजीब और मजाक जैसा लगेगा। मगर यकीन नहीं करेंगे कि ऐसा सचमुच हुआ है। घटना से जुड़ा वीडियो भी वायरल है। इसमें देखेंगे कि चौराहे पर लोगों की भीड़ लगी है। वाहन आते-जाते हुए दिखाई पड़ते हैं। मगर इन सबके बीच एक शख्स पर नजर जा टिकती है। इसमें शख्स फुटपाथ पर आराम से बैठा है। मालूम होता है कि तभी एक शख्स को डॉगी आकर परेशान करने लगा।

डॉगी को काट लिया

बस यही बात शख्स को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई। इसके बाद शख्स ने जो कुछ किया बेचारे डॉगी को भी सपने में इसका अंदाजा नहीं होगा। इसमें देखेंगे कि जब डॉगी काफी देर बाद भी शख्स के करीब से दूर नहीं हुआ, उसने तुरंत उसकी गर्दन दबोच लिया। अब फ्रेम में जो कुछ दिखाई पड़ता है किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी होगा। इसमें देखेंगे कि शख्स ने डॉगी को पकड़ा और उसकी गर्दन में अपने दांत गढ़ा दिए। शख्स पूरी ताकत से डॉगी को काटता है। इधर दर्द से कराह रहे डॉगी की चीख उसके रोने में बदल जाती है।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

कैसे बचा डॉगी

मगर गुस्साया शख्स फिर कहां को छोड़ने वाला था। आसपास खड़े लोग भी उसे छोड़ने के लिए कहते हैं, मगर शख्स बिल्कुल नहीं मानता है। आखिर में एक शख्स ने खुद जाकर शख्स को हटाया, तब जाकर डॉगी उसके चंगुल से निकल पाया। आखिर में देखेंगे कि शख्स से बचते ही डॉगी गोली की रफ्तार में दौड़ पड़ता है। इधर डॉगी को काटने वाले शख्स पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। मालूम हो कि डॉगी को काटते हुए शख्स का वीडियो इंस्टाग्राम पर bilal.ahm4d नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है। हालांकि वीडियो कब और कहां का है इसकी जानकारी नहीं है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article