वायरल न्यूज़

Viral Video: गर्लफ्रेंड के साथ बाइक पर टशन दिखा रहा था शख्स, कैमरे के सामने लड़की के साथ हो गया खेला

Viral Video: लड़की के साथ एक शख्स बाइक पर स्टंट कर रहा था। अचानक शख्स का बैलेंस बिगड़ गया और लड़की के बाइक के साथ पानी के अंदर चली गई। जिस तरह का नजारा था उसे देखकर लोग दंग रह गए।

Image

बाइक से स्टंट करना पड़ गया भारी (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • स्टंट के चक्कर में बन गया पोपट
  • लड़की के साथ शख्स ने कर दिया खेला
  • वीडियो देखकर दंग रह गए लोग

Viral Video: आज कल हर कोई सोशल मीडिया पर फेमस होना चाहता है। इसके लिए कई लोग अजीबोगरीब हरकतें करते रहते हैं। कुछ लोगों को इसमें कामयाबी मिल जाती है, जबकि कईयों का मजाक भी बन जाता है। कुछ लोग तो रातोंरात स्टार भी बन गए। लेकिन, एक शख्स ने कुछ ऐसा किया, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए और यूजर्स उसकी आलोचना भी कर रहे हैं। क्योंकि, टशन के चक्कर में उसने गर्लफ्रेंड के साथ खेल कर दिया।

सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर आप भी स्टंट के कई वीडियो देखते होंगे। इनमें कुछ वीडियो तो इतने हाहाकारी होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। स्टंट के चक्कर में तो कई लोगों की जान भी चली जाती है। इस वायरल वीडियो में भी आप देख सकते हैं एक शख्स अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बाइक पर स्टंट कर रहा है। तालाब के बगल में शख्स बाइक पर आगे को गर्लफ्रेंड को बिठा रखा है। वहीं, बाइक के अगले हिस्से को हवा में उठा रखा है। लेकिन, अचानक बाइक का बैलेंस बिगड़ जाता है और शख्स बाइक को छोड़ देता है। फिर लड़की के साथ क्या होता है आप खुद इस वीडियो में देख लें...

लड़की के साथ खेला

तो आपने देखा किस तरह लड़की के साथ खेल हो गया। लड़की की किस्मत अच्छी थी कि वो बच गई, वरना परिणाम काफी खतरनाक हो सकता था। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'sahroon_bhojaka' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक काफी संख्या में लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इस वीडियो पर मौज ले रहे हैं, तो कुछ लोग इसकी निंदा भी कर रहे हैं। इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article