VIDEO: बाइक खड़ी करके गया ही था शख्स, तभी इंजन में छिपकर बैठ गया सांप

  • Edited by: Ikramuddin
  • Updated Sep 7, 2024, 09:10 AM IST

Snake Viral Video: वीडियो में देखेंगे कि शख्स थोड़ी देर बाद अपनी बाइक के पास वापस आया तो होश उड़ाने वाला नजारा दिखाई दिया। उसकी बाइक में खतरनाक सांप छिपकर बैठा था।

Snake Viral Video: दुनिया में सांप एक ऐसा जीव है जिससे इंसान सबसे ज्यादा डरता है। सांप गलती से भी हमारे सामने आ जाए तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं। शरीर पीला पड़ जाता है। मगर क्या हो जब वही सांप चुपके से आपके बहुत करीब आ जाए और आपको पता भी नहीं चले। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी एक ऐसा ही होश उड़ा देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स की बाइक के इंजन में चुपके सांप घुस गया। शख्स को इसका बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि सांप बाइक के इंजन में घुसा हुआ है। मगर जैसे ही उसे आभास हुआ शख्स की हालात पतली हो गई और गोली की रफ्तार से बाइक छोड़कर भाग खड़ा हुआ।

बाइक के इंजन में घुस गया सांप

पूरा मामला मध्यप्रदेश में मैहर जिले के अमरपाटन कस्बे का है। यहां एक बाइक पंजाबी गुरुद्वारे के बाहर खड़ी थी। बाइक का मालिक किसी काम से थोड़ी दूरी पर मौजूद था। मगर जब वो वापस आया तो बाइक में कुछ अजीब होने का अहसास हुआ। शख्स ने बाइक की बारीकी से जांच की तो इंजन में सांप देखकर उसके होश उड़ गए। शख्स को समझ नहीं आया कि बाइक के इंजन में कैसे पांच फीट लंबा सांप लिपट गया। शख्स ने डरते-डरते सांप को बाहर निकालने की बहुत कोशिश की मगर कामयाबी नहीं मिली।

End of Feed