वायरल न्यूज़

VIDEO: दुल्हन की सहेली को किस करने लगा दूल्हा, मगर बेचारे को तभी पड़ गया झापड़

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Sep 7, 2024, 08:46 AM IST

Bride Groom Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि सेल्फी लेने आई दुल्हन की सहेली को ही दूल्हा किस करने लगता है। मगर ऐसा देख दुल्हन ने उसे इतना जोरदार झापड़ मारा कि जिंदगीभर ऐसी खराब हरकत नहीं करेगा।

Image

सेल्फी लेने आई दुल्हन की सहेली को ही किस करने लगा दूल्हा। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • दुल्हन की सहेली को किस करने लगा दूल्हा
  • देखकर गुस्से से लाल पड़ गई दुल्हन
  • तभी रसीद कर दिया जोरदार झापड़

Bride Groom Video: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो सबसे ज्यादा देखे जाते हैं। हर रोज बड़ी तादाद में ऐसे वीडियो शेयर भी किए जाते हैं। मगर इनमें कुछ ही होते हैं जो आते ही छा जाते हैं और लंबे समय तक देखे जाते हैं। अभी कुछ ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जो आपको बहुत हंसाने वाला है। वीडियो दूल्हा-दुल्हन और एक लड़की से जुड़ा है। इसमें दूल्हा लड़की को अपने करीब देखकर ऐसी हरकत करता है कि तुरंत दुल्हन का झापड़ खा गया। शुरुआत से वीडियो में देखेंगे कि बारात बैंक्वेट हॉल में पहुंच चुकी है। दूल्हा मैरिज चेयर पर बैठा है और थोड़ी ही देर में दुल्हन भी स्टेज पर पहुंच जाती है।

दूल्हे को पड़ा जोरदार झापड़

फ्रेम में आगे देखेंगे कि दूल्हा-दुल्हन दोनों एक दूसरे के करीब बैठे हैं। मेहमान दोनों को विवाह की शुभकामनाएं देने पहुंच रहे हैं। करीबी दोस्त भी शुभकामनाएं देने स्टेज पर पहुंचते हैं। इसी क्रम में दुल्हन की सहेली भी स्टेज पर पहुंची। वो दोनों को मुबारकबाद देती है। सहेली इस खूबसूरत पल को अपने कैमरे में भी कैद करती है। वो दूल्हे के करीब में बैठी और फोटो क्लिक करती है। मगर इसी बीच दूल्हे ने जो किया देखकर हैरान हो जाएंगे। इसमें देखेंगे कि दूल्हा तभी लड़की को किस करने की कोशिश करने लगा। इधर जैसी ही दुल्हन ने उसकी ऐसी हरकत देखी तुरंत जोरदार झापड़ रसीद कर दिया।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे बार-बार देखने का मन करेगा और हंसी भी बहुत आएगी। इसमें देखेंगे कि दुल्हन का झापड़ खाकर बेचारा दूल्हा फिर चुपचाप बैठ गया। मगर दुल्हन अभी भी उसे गुस्सैल नजरों से देखती रहती है। मालूम हो कि दूल्हा-दुल्हन का ये वीडियो इंस्टाग्राम पर bridal_lehenga_designn नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article