Snake Viral Video: दुनिया में सांप एक ऐसा जीव है जिससे इंसान सबसे ज्यादा डरता है। सांप गलती से भी हमारे सामने आ जाए तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं। शरीर पीला पड़ जाता है। मगर क्या हो जब वही सांप चुपके से आपके बहुत करीब आ जाए और आपको पता भी नहीं चले। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी एक ऐसा ही होश उड़ा देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स की बाइक के इंजन में चुपके सांप घुस गया। शख्स को इसका बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि सांप बाइक के इंजन में घुसा हुआ है। मगर जैसे ही उसे आभास हुआ शख्स की हालात पतली हो गई और गोली की रफ्तार से बाइक छोड़कर भाग खड़ा हुआ।
बाइक के इंजन में घुस गया सांप
पूरा मामला मध्यप्रदेश में मैहर जिले के अमरपाटन कस्बे का है। यहां एक बाइक पंजाबी गुरुद्वारे के बाहर खड़ी थी। बाइक का मालिक किसी काम से थोड़ी दूरी पर मौजूद था। मगर जब वो वापस आया तो बाइक में कुछ अजीब होने का अहसास हुआ। शख्स ने बाइक की बारीकी से जांच की तो इंजन में सांप देखकर उसके होश उड़ गए। शख्स को समझ नहीं आया कि बाइक के इंजन में कैसे पांच फीट लंबा सांप लिपट गया। शख्स ने डरते-डरते सांप को बाहर निकालने की बहुत कोशिश की मगर कामयाबी नहीं मिली।
यहां देखिए वीडियो
खतरनाक सांप को अन्य लोगों ने भी निकालने की कोशिश की मगर कोई फायदा नहीं हुआ। हालांकि आखिर में वन विभाग को मामले की सूचना दी गई। इसके बाद विभाग की रेस्क्यू टीम पहुंची और काफी मेहनत के बाद सांप को इंजन से बाहर निकाला गया।
बताया जा रहा है कि अमरपाटन में शाम 6 बजे पंजाबी गुरुद्वारा के बगल में एक व्यक्ति ने मोटरसाइकिल खड़ी की और कुछ देर बाद आया तो बाइक के इंजन के नीचे सांप नजर आया और उसने आस-पास के लोगो को इसके बारे में जानकारी दी। हालात ये हो गए थे कि लोगो का जमावड़ा लग गया। बाद में निकाले गए सांप को वन विभाग की टीम जंगल ने छोड़ दिया।
