Sher Ka Video: उफ्फ ये गर्मी ! धूप ने किया बेहाल तो स्विमिंग पूल तक आ गए शेर, रिसॉर्ट आकर इस तरह बुझाई प्‍यास

Sher Ka Video: जूनागढ़ के लाइम वुड रिसॉर्ट में शेर दिखने के बाद लोगों ने बताया कि, सासन के ज्यादातर रिसॉर्ट में देर शाम या रात को शेर दिखाई देते है। लोगों का कहना है कि, इस तरह दिन दहाड़े शेरों का स्विमिंग पूल के नजदीक आकर पानी पीने का ये पहला किस्सा होगा।

Sher Ka Video: देश के अलग-अलग हिस्‍सों में इन दिनों गर्मी और चिलचिलाती हुई धूप लोगों को बेहाल कर रही है। ऐसे में इंसान तो इंसान जानवर भी काफी परेशान हो रहे हैं। इसकी एक बानगी जूनागढ़ के लाइम वुड रिसॉर्ट में देखने को मिली जब वहां अचानक दो शेर आ पहुंचे। शेरों के देख पहले तो वहां मौजूद लोगों के बीच में भगदड़ मच गई। इसके बाद शेर रिसॉर्ट में विचरण करने लगे। ये देख वहां मौजूद लोगों ने उनका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वीडियो में दोनों शेर स्विमिंग पूल के पास जाकर बैठे दिखाई दे रहे हैं।

स्विमिंग पूल में प्‍यास बुझाते हुए शेर।

कुछ ही समय के बाद उन्‍होंने स्विमिंग पूल से पानी पीना शुरू कर दिया, मानो गर्मी और धूप के प्रकोप से बचने के लिए वे पानी की खोज में ही आए हों। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वैसे तो शेरों की इस अदा ने लोगों को खुश कर दिया है मगर इससे इतर प्रवासियों में डर का माहौल बन गया है। इस वीडियो को एक्‍स पर भी काफी शेयर किया गया है। बता दें कि, सासन के ज्यादातर रिसॉर्ट में देर शाम या रात को शेर दिखाई देते है। लोगों का कहना है कि, इस तरह दिन दहाड़े शेरों का स्विमिंग पूल के नजदीक आकर पानी पीने का ये पहला किस्सा होगा।

End of Feed