Shark Tank India की जज Namita Thapar ने शेयर किया पेरिमेनोपॉज़ का एक्सपीरिएंस, वायरल वीडियो पर यूजर्स बोले... '

Shark Tank India: राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान ने पेरिमेनोपॉज़ को परिभाषित किया है। इनके अनुसार, 'पेरीमेनोपॉज़ एक ऐसा समय है जो किसी महिला के प्रजनन जीवन के अंतिम सालों को घेरती है। यह मासिक धर्म के संतुलन यानी एक किस्‍म की अनियमितता की पहली शुरुआत से प्रारंभ होती है।

Shark Tank India Viral Video : एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स की कार्यकारी निदेशक और शार्क टैंक इंडिया की जज नमिता थापर का एक वीडियो इन दिनों काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वे पेरिमेनोपॉज़ के एक्‍सपीरिएंस के बारे में बात करती हुई नजर आ रही हैं। बिजनेस रियलिटी टीवी शो में उन्‍होंने एक ऑन्‍थरप्रन्‍योर की पिच पर इसके बारे में बात की। इस पूरे मामले की जानकारी उन्‍होंने अपने एक्‍स हैंडल से दी। ट्वीट करते ही उनका ये वीडियो काफी वायरल हो गया और कई लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी।

​shark tank india, shark tank india viral video, shark tank india judge namita thapar, namita thapar, viral video, hindi news, times now navbharat


नमिता थापर

नमिता ने किया ट्वीट

नमिता थापर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'महिलाएं अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता नहीं देती हैं और बोलती नहीं हैं। मैंने मानसिक स्वास्थ्य, आईवीएफ , फिटनेस और अब पेरिमेनोपॉज़ के बारे में अपने अनुभवों के बारे में बात करने के लिए शार्क टैंक मंच का उपयोग किया है। अधिकांश महिलाओं को लक्षणों या उपचार के बारे में जानकारी नहीं है विकल्प, आइए शिक्षित बनें और अपने स्वास्थ्य की जिम्मेदारी लें।' नमिता थापर ने बताया कि कैसे उन्हें भारी रक्तस्राव और परेशानी का सामना करना पड़ा। उसने ये भी बताया कि पेरिमेनापॅज़ के कारण वे एनीमिक हो गईं और उनका हीमोग्लोबिन आठ हो गया था।

End of Feed