वायरल न्यूज़

VIDEO: शिकारी मगरमच्छ को ही खा गई खतरनाक शार्क, रोंगटे खड़े कर देगा नजारा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 25, 2025, 08:36 AM IST

Shark Ka Video: वायरल वीडियो समुद्र के किनारे का है जहां मगरमच्छ पानी में उल्टा तैरता नजर आता है। देखकर लगता है कि उसकी मौत हो चुकी है। इधर शिकार की तलाश में घूम रही शार्क मछली को इसकी भनक लग गई। मछली तेजी से मगरमच्छ की तरफ बढ़ती है और उसे अपने में मुंह दबोच लिया।

Image

मगरमच्छ का शिकार करते हुए मछली देख किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। (Photo/Instagram)

Shark Attack Video: सबसे खतरनाक शिकारी की बात होती है तब मगरमच्छ का नाम दिमाग में सबसे पहले आता है। यकीनन मगरमच्छ खतरनाक शिकारी है। पानी में जंगल का राजा शेर भी इससे दूरी बनाकर रखता है। मगर क्या हो जब पानी में ही खुद मगरमच्छ शिकार बन जाए। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो समुद्र के किनारे का है जहां मगरमच्छ पानी में उल्टा तैरता नजर आता है। देखकर लगता है कि उसकी मौत हो चुकी है। इधर शिकार की तलाश में घूम रही शार्क मछली को इसकी भनक लग गई। मछली तेजी से मगरमच्छ की तरफ बढ़ती है और उसे अपने में मुंह दबोच लिया।

शार्क ने किया मगरमच्छ का शिकार

वीडियो में इसके बाद जो कुछ नजर आया देखकर सचमुच दिमाग घूम जाएगा। दरअसल शार्क ने जैसे ही मगरमच्छ को दबोचा उसका शरीर बुरी तरह झटपटाने लगा। देखकर नजर आता है मगरमच्छ अभी तक जिंदा था (स्पष्ट नहीं नजर आता) जो खुद को बचाने की नाकाम कोशिश करता है। आखिर में शार्क ने इतनी बुरी तरह हमला किया मगरमच्छ खुद को नहीं बचा पाया। मालूम होता है कि मगरमच्छ का शिकार करने के बाद मछली उसे अपने साथ समुद्र की गहराई में ले गई।

यहां इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

मगरमच्छ का शिकार करते हुए शार्क का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। वीडियो अभी तक हजारों की तादाद में लाइक और व्यूज बटोर चुका है। इस इंस्टाग्राम पर untamedoracircle नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article