वायरल न्यूज़

शमी ने बोली ऐसी अंग्रेजी, सुनकर अंग्रेज ही हिंदी बोलने लगा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 24, 2023, 12:24 PM IST

Viral Video: मोहम्मद शमी के इस वीडियो में देखेंगे कि वो ऐसी अंग्रेजी बोलते हैं कि सुनकर पूछने वाला ही हिंदी बोलने लगा। खुद विराट कोहली फिर हंसी नहीं रोक पाते हैं।

Image

सोशल मीडिया में वायरल हुआ शमी का पुराना वीडियो। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के बीच शमी का वीडियो वायरल
  • बोली ऐसी अंग्रेजी कि अंग्रेज ही हिंदी बोलना लगा
  • लाखों लोगों ने देखा वीडियो

Viral Video: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया में छाया हुआ है। इसमें शमी अंग्रेजी में बात करते हुए नजर आते हैं। वो पूर्व कीवी क्रिकेटर साइमन डोल की बातों का अंग्रेजी में जवाब देते हैं। उनके पास विराट कोहली भी खड़े हैं। इसमें जब शमी अपनी बात पूरी कह लेते हैं, तब अंग्रेज साइमन डोल ऐसा कुछ बोलते हैं कि सुनकर कोई हंसी नहीं रोक पाएगा। खुद विराट कोहली भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। अंग्रेजी बोलते हुए शमी का ये वीडियो नेटिजन्स को भी खासा पसंद आया है और अभी तक बड़ी तादाद में लाइक-व्यूज बटोर चुका है।

क्या है पूरा मामला

बीते रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) टूर्नामेंट का मुकाबला खेला गया। मैच के हीरो रहे मोहम्मद शमी, जिन्होंने अपनी कहर बरपाती गेंदबाजी से पांच विकेट झटके। मैच भारत ने आराम से जीत लिया। मैच में जबरदस्त गेंदबाजी के बाद शमी का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया में छा गया। इसमें शमी के साथ विराट कोहली भी खड़े नजर आते हैं। फ्रेम में देखेंगे कि पूर्व कीवी क्रिकेटर साइमन डोल से सवाल पूछते हैं और शमी अंग्रेजी में ही इसका जवाब देते हैं।

यूअर इंग्लिश बहुत अच्छा

देखकर हंसी नहीं रुकेगी की शमी ने जब अपनी बात कह दी, तब साइमन डोल कुछ बोलते हैं। मगर वो ऐसी बात कहते हैं कि सुनकर लगेगा कि बेचारे खुद ही अंग्रेजी बोलना भूल गए। दरअसल शमी की बात पूरी होने के बाद साइमन डोल कहते हैं, 'यूअर इंग्लिश बहुत अच्छा' फ्रेम में देखेंगे कि साइमन डोल बस इतना कहते हैं कि विराट कोहली फिर अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं।

यहां देखिए वीडियो

शमी का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसे इंस्टाग्राम पर boletohcricket नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article