वायरल न्यूज़

Viral Video: इस जानवर से सीखिए प्यार की भाषा, बच्चे को पीटता देख बचाने के लिए पहुंचा कुत्ता और फिर लुटाया दुलार

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Sep 14, 2023, 11:46 PM IST

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो से हम सभी के लिए एक सबक सीखना चाहिए, जो जुबान के न होते हुए भी कुत्ते ने दिखाया है। ऐसे में ये वीडियो यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है।

Image

Image Credit - Instagram

KEY HIGHLIGHTS
  • बच्चे को पीट रहा था मालिक
  • कुत्ते ने बच्चे को बचाने के लिए किया बेहतरीन काम
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Dog Love Viral Video: इंटरनेट पर वायरल हो रहा ये वीडियो (Viral Video) अब तक का सबसे खूबसूरत वीडियो बताया जा रहा है, जिसे देखने के बाद आपकी इस वीडियो से नजर नहीं हटेगी। जानवरों के अद्भुत प्रेम का ये वीडियो काफी प्यारा है, जिसे यूजर्स भी पसंद कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि एक बेजुबान जानवर ही किसी का दर्द अच्छे से समझ सकता है, बाकी लोग सिर्फ फायदा उठाने के लिए आते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक पिता अपने बच्चे को पीट रहा होता है, तभी वहां मौजूद कुत्ता अपने मालिक के पास जाता है और बच्चे को अपने शरीर से ढक लेता है और मालिक से बच्चे को बचाता है। इस खूबसूरत से वीडियो को देखने के बाद आपको इस बेजुबान जानवर की वफादारी का अहसास होगा। जब आप इस वीडियो को देखेंगे तो इस वीडियो के कायल हो जाएंगे।

कुत्ते और बच्चे के लगाव का प्यारा सा वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि इंसान से ज्यादा वफादार बेजुबान जानवर होते हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि आप अपने कुत्तों को कितना भी मार लो, डाट लो लेकिन वह आपसे प्यार करना कभी नहीं छोड़ेगा। इस वीडियो पर अब तक 8 लाख 64 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और इसे हजारों बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'such.of.soch' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये विडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article