Shah Rukh Khan ने पूरी की इस बच्‍ची की इच्‍छा, Jawan का Chaleya सॉन्‍ग सुना और कर दिया ये ऐलान

Jawan Viral Video : शाहरुख ने वीडियो का जवाब दिया और आहना से कहा कि वह अपने पिता को तुरंत टिकट बुक करने के लिए कहें क्योंकि उन्हें उनके गाने, 'चलेया' और रैप दोनों पसंद हैं। उन्होंने बच्‍ची से आगे 'जिंदा बंदा' गाने की भी रिक्‍वेस्‍ट की।

Jawan Viral Video : बॉलीवुड फिल्‍म Pathaan और Jawan की सक्‍सेस के बाद शाहरुख खान एक्‍स पर कुछ ज्‍यादा ही समय बिता रहे हैं। इस दौरान वे हर यूजर को जवाब देने की कोशिश कर रहे हैं या यूं कहें अपने हर फैन से शाहरुख मुखातिब हो रहे हैं। शाहरुख खान की हालिया रिलीज फिल्म 'जवान' हर दिन बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ रही है। इसी बीच एक छोटी बच्‍ची का वीडियो वायरल हो गया जिसमें वे जवान फिल्‍म के सॉन्‍ग 'चलेया' को बड़ी ही खूबसूरती से गा रही है। लड़की का गाना सुनकर किंग खान इतना प्रभावित हुए कि उन्होंने एक्स पर उसकी इच्‍छा पूरी करते हुए उसके वीडियो का जवाब दिया।

​shah rukh khan, jawan viral video, shah rukh khan latest news, jawan song chaleya, trending news


बच्‍ची ने गाया गाना। (वीडियो ग्रैब)

लड़की के पिता रोहित पोसिना ने बेटी के गाने का एक्स पर वीडियो पोस्ट किया था। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी आहना ने एक घंटे में जवान का गाना सीखा और शाहरुख के लिए गाए। उसके पिता ने उससे वादा किया था कि अगर शाहरुख जवाब देते हैं तो वह उसे फिर से थिएटर में 'जवान' दिखाने के लिए लेकर जाएंगे। उनका कहना था कि, उनकी बेटी को शाहरुख कितने पसंद हैं इसका अंदाजा बेटी के कमरे में लगे पोस्‍टर से लगाया जा सकता है।

End of Feed