शादी में दूल्‍हा-दुल्‍हन के बाद गैंडे की हुई वाइल्‍ड कार्ड एंट्री, वायरल हो रहा मजेदार VIDEO

Shadi Ka Video: इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में एक सींग वाला गैंडा दिख रहा है, जिसके बारे में माना जा रहा है कि वह चितवन नेशनल पार्क से शहर में आया है। उसे रोशनी और सजावट से जगमगाते बगीचे में टहलते हुए देखा जा सकता है।

Shadi Ka Video: शादियों में कई ऐसे पल होते हैं जिनके वीडियो सोशल मीडिया खूब वायरल होते हैं। आमतौर पर शादियों में हंसी-मजाक तो कई बार लड़ाई-झगड़े के वीडियो वायरल होते हैं। मगर, इस बार जो वीडियो सामने आया है उसने लोगों को चौंका दिया है। दरअसल, इस वीडियो में इंसानों के अलावा एक जंगली जानवर की भी शादी में उपस्थिति दिखाई है। ये वीडियो नेपाल की किसी शादी का बताया जा रहा है जिसमें एक गैंडा शादी के मंडप में घुसता हुआ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान आकर्षित कर लिया और अब कई लोग इस स्थिति के मजे ले रहे हैं।

शादी समारोह में पहुंचा गैंडा।

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में एक सींग वाला गैंडा दिख रहा है, जिसके बारे में माना जा रहा है कि वह चितवन नेशनल पार्क से शहर में आया है। उसे रोशनी और सजावट से जगमगाते बगीचे में टहलते हुए देखा जा सकता है। गैंडे अपनी इस वाइल्‍ड कार्ड एंट्री से कई मेहमानों को चकित कर द‍िया। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, "चितवन में एक शादी में एक आश्चर्यजनक मेहमान ने अपनी अविस्मरणीय उपस्थिति दर्ज कराई - एक गैंडा! शांत और जिज्ञासु, यह रिसेप्शन स्थल से गुज़रा, जिससे मेहमान आश्चर्यचकित और खुश हो गए। चितवन में इंसानों और गैंडों के बीच सामंजस्य दुनिया को आश्चर्यचकित करता रहता है।'

End of Feed