वायरल न्यूज़

ट्रक के नीचे आया स्कूटर सवार मगर खरोंच तक नहीं आई, VIDEO देखकर भगवान का चमत्कार ही कहेंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 27, 2025, 08:53 AM IST

Viral Video Today: होश उड़ाने वाले नजारे में देखेंगे कि शख्स का सिर ट्रक के पहिए के नीचे होता है। मगर उसकी किस्मत इतनी बुलंद थी कि हर एक पहिया उसे छूकर निकल गया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे भगवान का चमत्कार ही कहा जाएगा।

Image

सड़क दुर्घटना का ये वीडियो देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। (Photo/Instagram)

Viral Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया में रोड एक्सीडेंट से जुड़ा एक हैरान करने वाला वीडियो शेयर किया गया है जो किसी के भी रोंगटे खड़े कर देगा। वीडियो में ऐसा कुछ नजर आता है जिसे भगवान का चमत्कार ही कहेंगे। इसमें देखेंगे कैसे स्कूटर सवार 22 टायरों वाले ट्रक के नीचे आ गया, मगर शख्स को खरोंच तक नहीं आई। इंस्टाग्राम पर rising.tech नाम के हैंडल से शेयर किए गए वीडियो में ट्रक हाईवे पर मुड़ता हुआ नजर आता है। मोड़ पर ही एक लड़की खड़ी है जो वाहन को जाते हुए देख रही है। फ्रेम में ये नजारा बेहद सामान्य नजर आता है।

ट्रक के नीचे आया शख्स का सिर

मगर एकाएक एक स्कूटर सवार मुड़ रहे ट्रक के बेहद करीब पहुंच गया। शख्स को उम्मीद थी कि वो आसानी से ट्रक से बचकर निकल जाएगा। मगर तभी उसका स्कूटर फिसल गया और शख्स धड़ाम से नीचे गिर पड़ा। इधर ट्रक धीरे-धीरे अभी भी मुड़ रहा है। फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आया देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इसमें देखेंगे कि स्कूटर से गिरते ही शख्स का सिर ट्रक अगले पहिए के नीचे आ गया। मगर उसकी किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। ट्रक का हर एक पहिया उसके सिर को छूकर निकल गया

इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी है। मालूम हो कि एक्सीडेंट का ये वीडियो अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article