वायरल न्यूज़

VIDEO: बिन बुलाए शादी में पहुंच गया शख्स, बेचारे के साथ फिर जो हुआ सोच भी नहीं सकते

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 22, 2024, 07:55 AM IST

Shadi Ka Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि शख्स बिना बुलाए शादी में पहुंचा है और लजीज भोजन का लुत्फ उठाने लगा। मगर इससे पहले बेचारा भोजन खा पाता पहले ही पकड़ लिया गया। फ्रेम में फिर जो कुछ हुआ बहुंत हंसेंगे।

Image

बिना इनविटेशन शादी में पहुंच गया शख्स। (Photo/Instagram)

Shadi Ka Video: सोशल मीडिया में शादी-ब्याह से जुड़े ढेरों वीडियो शेयर किए जाते हैं। इनमें कुछ तो इतने मजेदार होते हैं कि देखते ही हंसी छूट जाती है। मगर कई बार इतने मजेदार नजारे कैमरे में कैद होते हैं कि देखकर पेट पकड़कर बैठ जाते हैं। अभी ठीक वैसा ही एक नजारा वायरल है। इसमें देखेंगे कि एक शख्स बिना बुलाए शादी में पहुंच गया और लजीज दावत उड़ाने लगा। शख्स दावत की टेबल पर बैठा बहुत खुश है और उसका पूरा ध्यान खाने की तरफ है। शख्स शाही कबाब और टिक्के अपने प्लेट में रखता है और खाना शुरू करता है। मगर इससे पहले बेचारा कबाब का स्वाद ले पाता इससे पहले ही उसे दबोच लिया गया।

खाने से पहले दबोच लिया

वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि शख्स बिना बुलाए यानी बिना इनविटेशन शादी में पहुंचा है। यहां शख्स सीधे खाने की टेबल पहुंच गया। मजेदार है कि शख्स का प्लान खाना पैक करके घर ले जाने का भी था। इसमें आगे देखेंगे कि शख्स लजीज भोजन खाना शुरू करता है कि तभी दुल्हन के परिवार के सदस्यों की उसपर नजर पड़ गई। उन्हें तुरंत आभास हो गया कि शख्स को इनविटेशन नहीं दिया गया है। अगले ही सेकंड परिवार के सदस्य शख्स के पास पहुंच गए। उससे कुछ सवाल पूछे गए और साफ हो गया ग्या कि उसे विवाह का इनविटेशन नहीं मिला है।

देखिए वीडियो

पूरा मामला साफ होते ही शख्स को खाने की टेबल उठा दिया गया। अब उसकी तलाशी ली गई। मगर तलाशी में जो कुछ उसकी जेब से मिला देखकर पेट पकड़कर हंसेंगे। इनमें देखेंगे कि पेट भरने के बाद शख्स भोजन पैक करके ले जाने का प्लान के साथ आया था। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो खूब हंसाता है। मालूम हो कि वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसे इंस्टाग्राम पर mjmumbaiboy नाम के हैंडल के साथ भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article