Dulha Dulhan Video: भारत में इन दिनों शादी का सीजन शुरू हो चुका है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर हर दिन शादी के दर्जनों वीडियो अपलोड किए जाते हैं। इनमें से कई वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखने के बाद लोगों को यकीन नहीं होता है कि शादी में ऐसा भी हो सकता है। शादी के सबसे ज्यादा ऐसे वीडियो देखे और पसंद किए जाते हैं, जो दूल्हा और दुल्हन से जुड़े होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी।
वीडियो देखकर छूट जाएगी आपकी हंसी
वायरल हो रहा वीडियो जयमाला के दौरान का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन और दूल्हा जयमाला डालने के लिए तैयार खड़े हैं। सबसे पहले दुल्हन अपने दूल्हे को जयमाला डाल लेती है। इसके बाद दूल्हा भी जयमाला डालने के लिए आगे बढ़ता है। हालांकि, इसी दौरान दुल्हन पक्ष के लोग दुल्हन को ऊपर की तरफ उठा लेते हैं। इससे दूल्हा अपनी दुल्हन को जयमाला नहीं डाल पाता है। इसके बाद दूल्हा जो करता है, उसकी किसी को उम्मीद नहीं होती है। देखें वीडियो-
वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैसे ही लोग दुल्हन को ऊपर की ओर उठाते हैं, वैसे ही दूल्हा कुर्सी पर चढ़ता है और उछलकर दुल्हन को जयमाला पहनाने की कोशिश करता है। इस चक्कर में रिश्तेदारों समेत दुल्हन स्टेज पर ही धड़ाम से गिरती है। वीडियो में नजर आता है कि जिस तरह दुल्हन स्टेज पर गिरती है, उसे जोरों की चोट लगी होगी। दूल्हे की इस हरकत से दुल्हन का 'मोये-मोये' हो जाता है। हालांकि, दुल्हन इसके बाद भी हंसती नजर आती है। इस वीडियो को vicky.up.92 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
