वायरल न्यूज़

बारात में कोई नाचने को तैयार नहीं हुआ, फिर दूल्हे ने जो किया हंसी नहीं रोक पाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Sep 2, 2024, 02:41 PM IST

Bride Groom Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि जब कोई भी विवाह के जश्न में नाचने के लिए तैयार नहीं हुआ तब खुद दूल्हा ही मैदान में कूद पड़ा। फिर उसने जो डांस किया देखकर हंसी रोकना मुश्किल होगा।

Image

खुद की शादी में झूमकर नाचा दूल्हा। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • अपनी ही शादी में नाचने लगा दूल्हा
  • नजारा देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे
  • लाखों बार देखा गया वायरल वीडियो

Bride Groom Video: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां मजेदार वीडियो की भरमार है। यहां हर रोज एक से बढ़कर एक वीडियो देखे और शेयर किए जाते हैं। मगर इनमें भी कुछ ही होते हैं जो आते ही धूम मचा देते हैं और लंबे समय तक देखे जाते हैं। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है, जो किसी को भी हंसने पर मजूबर कर देगा। वीडियो विवाह से जुड़ा है जिसमें दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के द्वार पहुंचा है। मगर इस बीच बेचारे के साथ ऐसा कुछ हुआ कि खुद को नाचने पर मजबूर होना पड़ गया।

दूल्हे ने कर दिया कमाल

वायरल वीडियो देखकर मालूम होता है कि बारात बैंक्वेट हॉल पहुंच चुकी है। विवाह से जुड़ी रस्में भी पूरी कर ली गई हैं। अब दूल्हा अपने साथ दुल्हन को लेकर वापस घर लौटता है। घर के रास्ते में एक बार फिर म्यूजिक बजाया जाता है। इसमें देखेंगे कि म्यूजिक बजने पर भी कोई मेहमान विवाह की खुशी में डांस नहीं करना चाहता। सभी थोड़ी दूरी पर चुपचाप खड़े हैं। इधर ये सबकुछ देखकर दूल्हे ने जो किया बार-बार देखने का मन करेगा।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

इसमें देखेंगे कि जब कोई डांस के लिए आगे नहीं आया तब खुद दूल्हा ही मैदान में कूद पड़ा। दूल्हा खुद ही अपनी शादी में पूरे जोश के साथ नाचता है। इस दौरान वो दुल्हन को भी नाचने के लिए कहता है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे बार-बार देखने का मन करेगा। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर sarif_video नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article