वायरल न्यूज़

Shadi Ka Video: शादी में घोड़े बेचकर सो गई दुल्हन, दूल्हे ने उठाया तो खुद ही चौंक गई बेचारी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 27, 2025, 07:27 AM IST

Shadi Ka Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे दुल्हन मंडप में बैठी है और उसी तभी गहरी नींद आ गई। इधर दूल्हा जब उसे उठाने की कोशिश करता है तो पता कि को घोड़े बेचकर सो गई है। फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आया देखकर हंसी रोकना मुश्किल होगा।

Image

दूल्हा-दुल्हन का ये वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आया है। (Photo/Instagram)

Shadi Ka Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में वैसे तो हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। मगर यहां शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो सबसे ज्यादा शेयर किए जाते हैं। इनमें कुछ तो इतने मजेदार होते हैं जो आते ही छा जाते हैं और लंबे समय तक देखे जाते हैं। अभी ठीक वैसा ही वीडियो सामने आया है जो खूब मजेदार होने वाला है। वीडियो विवाह से जुड़ा है जिसमें दूल्हा-दुल्हन मंडप में बैठे हैं। पंडित जी विवाह से जुड़ी रस्म पूरी कर रहा रहे हैं। मगर इस बीच मंडप में बैठी दुल्हन मानो घोड़े बेचकर सो गई। पास बैठे दूल्हे ने जब उसे उठाया तो बेचारी खुद ही चौंक गई।

घोड़े बेचकर सो गई दुल्हन

हजारों लाखों व्यूज बटोर चुके वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि बारात में बैंक्वेट हॉल में पहुंच चुकी है। विवाह की रस्म पूरी कराई जा रही है। दूल्हा-दुल्हन भी मंडप में बैठे हुए नजर आते हैं। पंडित जी मंत्र का जाप कर रहे हैं। इधर दूल्हे का पूरा ध्यान पंडित जी की तरफ ही है। मगर दुल्हन गर्दन नीचे करके बैठी नजर आती है। फ्रेम में ये नजारा बेहद सामान्य नजर आता है। मगर तभी जो कुछ हुआ शायद ही कोई हंसी रोक पाएगा। इसमें देखेंगे कि दूल्हा दुल्हन को गर्दन ऊपर करने के लिए कहता है। मगर दुल्हन ने कोई जवाब नहीं देती।

इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

हंसा नहीं रोक पाया दूल्हा

दूल्हा अब दुल्हन का कंधा पकड़कर उसे झकझोर था। तुरंत दुल्हन अपना चेहरा ऊपर करती है। मजेदार है कि दुल्हन को खुद को मंडप में बैठा देखकर एक बार को मानो चौंक गई हो। इधर दूल्हा उसे सोता हुआ पाकर खुद की हंसी नहीं रोक पाता है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो सबसे ज्यादा मजेदार लगता है। वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर wedding_editx नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है। वीडियो पर नेटिजन्स जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article