वायरल न्यूज़

Viral Video: जूता चुराई के लिए दुल्हन का पूरा परिवार हो गया इकट्ठा, मजेदार टेक्निक से उड़ाया दूल्हे का जूता

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 5, 2023, 03:28 PM IST

Wedding Video: शादी के दूसरे दिन सालियां अपने नए नवेले दूल्हे का जूता चुराती हैं। इसके बाद दूल्हे राजा अपनी साली को नेग देकर जूता वापस लेते हैं। जो वीडियो सामने आया है, वह जूता चुराई से ही जुड़ा है।

Image

जूता चुराई का वीडियो (इंस्टाग्राम)

Wedding Video: भारत में इन दिनों शादी का सीजन शुरू हो चुका है। इसके साथ ही इंटरनेट पर शादियों से जुड़े सैकड़ों वीडियो हर दिन सामने आ रहे हैं। इसमें से कई वीडियो लोगों का दिल छूने वाले हैं। वही कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को मजा आ रहा है। भारत की शादियों में बहुत सारी रस्में निभाई जाती हैं। इनमें से एक रस्म जूता चुराई वाला भी होता है। शादी के दूसरे दिन सालियां अपने नए नवेले दूल्हे का जूता चुराती हैं। इसके बाद दूल्हे राजा अपनी साली को नेग देकर जूता वापस लेते हैं।

वीडियो देखकर आ जाएगा मजा

सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है, वह जूता चुराई से ही जुड़ा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सबसे पहले दुल्हन के परिवार वाले शादी की स्टेज पर पहुंचकर दूल्हे के साथ फोटो खिंचवाते हैं। इसके बाद एक जबरदस्त टेक्नीक से दूल्हे का जूता चुरा लेते हैं। आप देख सकते हैं कि दुल्हन के परिवार वाले दूल्हे को चारों तरफ से पकड़ लेते हैं। इस दौरान कुछ लोग उसके पैर से जूते उतारने का काम करते हैं। देखें वीडियो-

वीडियो में यह मोमेंट बहुत ही फनी नजर आता है। आप देख सकते हैं कि दुल्हन की तरफ का एक लड़का जैसे ही जूता पाता है, तेजी से स्टेज से कूदता है और भागने लगता है। हालांकि, इस चक्कर में वह जमीन में गिर जाता है। इसके बाद भी वह जूता छोड़ता नहीं है और वहां से लेकर भाग जाता है। दूसरी तरफ दूल्हा बेचारा सालियों के बीच में मुस्कुराकर रह जाता है। वीडियो देखने में बहुत ही फनी है। इस वीडियो को __pragyajain नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article