Video: सीमा हैदर को पिता ने दिया इतना खूबसूरत तोहफा, हाथ जोड़कर कहनी लगीं थैंक्यू

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 14, 2023, 02:11 PM IST

Viral Video: सीमा हैदर ने खुद इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वो अपने पिता से मिले गिफ्ट को दिखाती हैं और इस दौरान उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता।

Seema Haider Viral Video: सीमा हैदर ने पति सचिन मीणा और बच्चों के साथ भारत में अपनी पहली दिवाली बड़े धूमधाम से मनाई। उन्होंने सोशल मीडिया में दिवाली मनाते हुए खुद परिवार की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। मगर इससे इतर एक खास वजह ने उनके त्योहार को चार चांद लगा दिए। सीमा हैदर ने खुद वीडियो शेयर कर अपनी अपार खुशी की वजह बताई। उन्होंने बताया कि सचिन मीणा के साथ उनकी पहली दिवाली थी, मगर पापा ने उन्हें खूबसूरत तोहफे देकर खुशी चार गुना कर दी।

Seema Haider

दिवाली पर सीमा हैदर को मिले ढेर सारे गिफ्ट। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

सीमा हैदर को पिता ने दिए तोहफे

सीमा हैदर ने दरअसल इंस्टग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वो दिवाली पर फैंस से मिले उपहार दिखाती हैं। इस बीच वो कुछ खूबसूरत तोहफे दिखाती हैं। वो सर्दियों के लिए जर्सियां दिखाती हैं और बताती हैं कि ये तोहफे उनके पापा लेकर आए हैं। वो बेड शीट भी दिखाती हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में सचिन की आवाज सुनाई देती हैं। वो बताते हैं कि उन्हें एक पर्स भी भेजा गया है। वीडियो में सीमा हैदर इसके लिए अपने पिता को धन्यवाद देती हैं।

वीडियो में हाथ जोड़कर अपने पिता को थैंक्यू भी कहती नजर आती हैं। वो आगे कहती हैं कि आपने बहुत प्यार दिया। बहुत अच्छा लगा। सीमा हैदर कहती हैं कि भाई भी था और अब पापा मिल गए। उन्होंने खूब प्यार दिया और इसके लिए वो बहुत खुश हैं। पापा घर का पानी भी पीकर नहीं गए।

End of Feed