Video: दादी की हिम्मत देख बड़े-बड़े स्टंटबाज के छूट जाएंगे पसीने, साड़ी पहनकर चट्टान से नदी में लगाई छलांग

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 12, 2023, 01:43 PM IST

Shocking Video: 20 सेकेंड का यह वीडियो लोगों को चौंका रहा है। वीडियो को IAS अधिकारी सुप्रिया साहू ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि है साड़ी पहने महिलाओं का ग्रुप तमिलनाडु की थमिराबरानी नदी में गोता लगा रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पहले नहीं देखा होगा ऐसा वीडियो
  • वीडियो देखकर उड़ जाएगी नींद
  • बड़े-बड़े स्टंटबाज के भी छूट जाएंगे पसीने

Shocking Video: गहरी नदी को देखकर बड़े-बड़े सूरमाओं की हालत खराब हो जाती है। बहुत सारे लोगों को पानी से डर लगता है और वह नदी में नहाने की हिम्मत नहीं जुटा पाते। दूसरी तरफ एक दादी का वीडियो वायरल हो रहा है। इस दादी की हिम्मत देखकर बड़े-बड़े स्टंटबाज के पसीने छूट जाएंगे। यह दादी ऊंची चट्टान पर खड़ी होकर नदी में ऐसे डाइव मार रही हैं, जैसे कोई गोताखोर हों। दादी का वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स की भी आंखें खुली की खुली रह गई हैं।

dadi

शॉकिंग वीडियो (ट्विटर)

वीडियो देखकर रह जाएंगे शॉक्ड

End of Feed