Security Guard With All Weapons: दुनिया के अमीर इंसान, दुकान या घर की रखवाली करने के लिए लोग सिक्योरिटी गार्ड रखते हैं। ताकि उनकी हिफाजत करने के लिए कोई शख्स रहे और उनकी सुरक्षा हो। ऐसे में आपने दुनिया के सिक्योरिटी गार्ड्स को देखे होंगे, जो हथियार से लैस रहते हैं। इस दौरान आपने नोटिस किया होगा कि वे एक या दो हथियार से ही लैस होते हैं। लेकिन एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप शॉक्ड हो जाएंगे।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आपको जो शख्स दिख रहा है, उसे आप दुनिया का सबसे खतरनाक सिक्योरिटी गार्ड कह सकते हैं। इस शख्स ने एक-एक करके इतने हथियार निकाल दिए, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। ऐसे में उसके इस वीडियो को जिसने भी देखा, वह दंग रह गया। आप भी इस वीडियो को देखने के बाद अपना माथा पीटने लगेंगे।
हथियारों से लैस सिक्योरिटी गार्ड का वीडियो वायरल
ट्विटर पर शेयर किए गए इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर यूजर्स के काफी प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। इसमें से एक यूजर ने लिखा है कि ये तो सीधा जंग की तैयारी में है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ये तो दिखने में भी बेहद खतरनाक लग रहा है। इस वीडियो को अब तक 10 मिलियन से अधिक लोगों ने देख लिया है और इसे 85 हजार से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है। बता दें, इस वीडियो को '@crazyclipsonly' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।
