Jawan Search on Google: गूगल समय-समय पर लोगों को आश्चर्यचकित करता है। इसी कड़ी में गूगल इस बार सिनेमा प्रेमियों के एक सरप्राइज लेकर आया है। 7 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म को लेकर गूगल भी जश्न मनाता नजर आ रहा है। इसके लिए आपको करना ये है कि पहले तो आपको गूगल के होम पेज पर सर्च बार में जाना है और वहां पर मूवी का नाम jawan लिखकर टाइप करना है, इसके बाद जो नजारा आपको दिखेगा, आप यकीन नहीं कर पाएंगे।
शाहरुख खान का फिल्म जवान को जैसे ही आप गूगल पर सर्च करेंगे, तो नीचे एक वॉकी-टॉकी बना हुआ दिखाई देगा। इसके बाद आपको इस पर क्लिक करना है और फिर स्क्रीन पर फिल्म में एक्शन को प्रदर्शित करने वाला एक संकेत आएगा। यदि आपने जवान का प्रोमो देखा है तो आप इस देखते ही समझ जाएंगें कि स्क्रीन पर बनी पट्टियों से भरी ये डिजाइन असल में किसकी ओर इशारा कर रही हैं।

jawan सर्च करने पर कुछ नजर आया गूगल का स्क्रीन
गूगल पर जवान सर्च करने पर दिखा वॉकी-टॉकी वाला इंटरैक्टिव फीचर
जहां एक ओर शाहरुख के फैन पहले से ही इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित थे, वही गूगल के इस गिफ्ट के बाद से तो मानिए गूगल पर jawan सर्च करने वालों की लाइन लगी पड़ी है। ये नजारा आपको फिल्म के रोमांच और एक्शन से भरे सिनेमेटिक का अनुभव कराता है। यह वॉकी-टॉकी वाला इंटरैक्टिव फीचर जवान के दर्शकों और शाहरुख खान के फैंस का उत्साह बढ़ा रहा है। तो आप बताइए गूगल के इस कमाल के फीचर के बारे में आपका क्या कहना है।
