ATM में शख्स को लूटने पहुंचा बदमाश, मगर बैलेंस देखकर खुद भावुक हो गया

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 1, 2024, 08:57 AM IST

Viral Video Today: वायरल वीडियो में देखेंगे कि एक शख्स एटीएम से कैश निकालने पहुंचा है। मगर जैसे ही वो अंदर दाखिल हुआ तुरंत बदमाश उसके करीब पहुंचा गया और कमर पर बंदूक सटा दी। फ्रेम में फिर जो कुछ दिखा बड़ा मजेदार भी है।

Viral Video Today: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि हम भावुक हो जाते हैं, मगर कई बार हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। अभी ठीक वैसा ही वीडियो सामने आया है जो आपको खूब हंसाने वाला है। वीडियो एक बदमाश से जुड़ा है जो एटीएम में एक शख्स को लूटने पहुंचा है। मगर जैसे ही उसने स्क्रीन पर बैलेंस देखा बदमाश भी भावुक हो गया। फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आया देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। वीडियो इतना मजेदार भी है कि अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

शख्स को लूटने पहुंचा बदमाश

वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि रात का अंधेरा है और एक शख्स एटीएम से कैश निकालने पहुंचा है। इधर उसी शख्स पर एक बदमाश की नजर थी। अब शख्स ने जैसे ही मशीन में कार्ड लगाया तुरंत बदमाश उसके करीब पहुंचा गया। उसने कमर पर बंदूक तान दी और सारा कैश देने के लिए कहा। मगर तभी ऐसा कुछ हुआ कि खुद बदमाश भी भावुक हो गया। इसमें देखेंगे कि शख्स के अकाउंट में बैलेंस के नाम पर बस कुछ पैसे ही थे। अब बदमाश ने स्क्रीन पर बैलेंस देखा तो उसे बड़ा दुख हुआ।

End of Feed