वायरल न्यूज़

ATM में शख्स को लूटने पहुंचा बदमाश, मगर बैलेंस देखकर खुद भावुक हो गया

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 1, 2024, 08:57 AM IST

Viral Video Today: वायरल वीडियो में देखेंगे कि एक शख्स एटीएम से कैश निकालने पहुंचा है। मगर जैसे ही वो अंदर दाखिल हुआ तुरंत बदमाश उसके करीब पहुंचा गया और कमर पर बंदूक सटा दी। फ्रेम में फिर जो कुछ दिखा बड़ा मजेदार भी है।

Image

लूट करने पहुंचा बदमाश ही खुद भावुक हो गया। (Photo/Instagram)

Viral Video Today: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि हम भावुक हो जाते हैं, मगर कई बार हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। अभी ठीक वैसा ही वीडियो सामने आया है जो आपको खूब हंसाने वाला है। वीडियो एक बदमाश से जुड़ा है जो एटीएम में एक शख्स को लूटने पहुंचा है। मगर जैसे ही उसने स्क्रीन पर बैलेंस देखा बदमाश भी भावुक हो गया। फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आया देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। वीडियो इतना मजेदार भी है कि अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

शख्स को लूटने पहुंचा बदमाश

वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि रात का अंधेरा है और एक शख्स एटीएम से कैश निकालने पहुंचा है। इधर उसी शख्स पर एक बदमाश की नजर थी। अब शख्स ने जैसे ही मशीन में कार्ड लगाया तुरंत बदमाश उसके करीब पहुंचा गया। उसने कमर पर बंदूक तान दी और सारा कैश देने के लिए कहा। मगर तभी ऐसा कुछ हुआ कि खुद बदमाश भी भावुक हो गया। इसमें देखेंगे कि शख्स के अकाउंट में बैलेंस के नाम पर बस कुछ पैसे ही थे। अब बदमाश ने स्क्रीन पर बैलेंस देखा तो उसे बड़ा दुख हुआ।

यहां देखिए वीडियो

फ्रेम में आगे देखेंगे कि बदमाश ने तुरंत शख्स को गले लगा लिया। वो उसे अपने पैसे से अच्छा खाना खिलाता है और कपड़े भी दिलवाता है। देखकर यकीन नहीं होगा कि बदमाश शख्स की शादी भी करवाता है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी को भी हंसने पर मजूबर कर देगा। स्पष्ट कर दें कि वायरल वीडियो किसी प्रैंक का हिस्सा मालूम होता है, जिसे इंस्टाग्राम पर mr_trollersss नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article