School Students Dance Viral Video: अयोध्या में भगवान राम की प्राण-प्रतिष्ठा का उत्सव स्कूली बच्चों ने भी जमकर मनाया। 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा कराई और पूजा अर्चना। इस कार्यक्रम के बाद रामलला के फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। इस दौरान एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है जिसमें टीचर के साथ मिलकर बच्चे भजन पर झूम रहे हैं। इस वीडियो को देख लोग टीचर की कोरियोग्राफी की खूब तारीफ कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो को महाराष्ट्र के नागपुर स्थित स्कूल का बताया जा रहा है।
टीचर के साथ झूमते बच्चे।
'कीजो केसरी के लाल, मेरा छोटा सा ये काम'
नागपुर के स्कूल में बच्चों में 'कीजो केसरी के लाल' गाने पर शानदार परफॉर्मेंस दी है। वीडियो में बच्चों ने अपनी टीचर के साथ बेहतरीन तालमेल बिठाया। बच्चों का एक एक डांस स्टेप देख लोग उनकी क्यूटनेस और परफॉर्मेंस पर फिदा हो गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि, टीचर आगे-आगे डांस कर रही हैं और उनके पीछे-पीछे बच्चे भी थिरक रहे हैं।
