वायरल न्यूज़

Girl Dance Video: स्कूल में लड़की के डांस ने काट दिया बवाल, देखकर मैडम तक हिल गईं

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 19, 2024, 02:12 PM IST

School Girl Dance Video: इसमें देखेंगे कि स्कूली फंक्शन में एक लड़की ने इतना जबरदस्त डांस किया कि देखकर उसकी मैडम तक हैरान रह गईं।

Image

स्कूली फंक्शन में लड़की ने किया जबरदस्त डांस। (Photo-Instagram)

School Girl Dance Video: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां डांस से जुड़े वीडियो सबसे ज्यादा देखे और शेयर किए जाते हैं। इनमें कुछ तो इतने धांसू होते हैं जो आते ही छा जाते हैं और लंबे समय तक देखे जाते हैं। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है जो किसी को भी चौंका देगा। वीडियो स्कूल गर्ल के डांस से जुड़ा है। इसमें लड़की ने ऐसा हाहाकारी डांस किया कि बस देखते रह जाएंगे। स्कूली फंक्शन में डांस करते हुए लड़की का ये वीडियो अभी तक लाखों करोड़ों व्यूज बटोर चुका है।

स्कूल में लड़की ने किया गजब का डांस

सामने आया कुछ सेकंड का वीडियो स्कूल के किसी फंक्शन से जुड़ा मालूम होता है। इसमें बड़ी तादाद में लड़कियां डांस कर रही हैं। सभी अपने-अपने डांस में डूबी हैं। कोई कैसा डांस करती है तो किसी का डांस देखकर हंसी छूट जाती है। मगर नजर एकाएक एक लड़की के डांस पर जाती है। शुरुआत में लड़की का डांस बेहद सामान्य सा नजर आता है। मगर कुछ सेकंड में लड़की ने ऐसे हाहाकारी स्टेप दिखाए कि सोशल मीडिया भी फैन बन गया। उसके डांस ने मानो बवाल काट दिया। लड़की का डांस देखकर पास खड़ी मैडम तक हिल गईं।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

स्कूल के फंक्शन में डांस कर रही लड़की का ये वीडियो नेटिजन्स को खूब पसंद आया है। लोग जमकर उसके डांस पर कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे अनोखा डांस कर दिया है। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर _chhattisgarhiya_mitan_ नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article