Dance Video: 'मैं निकला ओ गड्डी लेके' गाने पर मासूम बच्ची ने किया ऐसा डांस, सोशल मीडिया पर मच गया गदर

Dance Video: एक मासूम बच्ची ने स्कूल में गदर फिल्म के गाने पर ऐसा डांस किया, जिसने लोगों को दिल जीत लिया है। आलम ये है कि इस डांस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं और जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया काफी अलग है, यहां कब, क्या बवाल मच जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, जो देखते ही देखते लोगों के बीच छा जाते हैं। जबकि, कुछ मामले यूजर्स का दिल जीत लेते हैं। वहीं, नजारे लोगों को झूमने पर मजबूर कर देते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा क्यूट वीडियो (Trending Video) आया है, जिसने लोगों का दिल छू लिया है और यूजर्स इस वीडियो को बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं। क्योंकि, इस वीडियो (Dance Video) में एक मासूम बच्ची ने गदर मूवी के गाने पर ऐसा डांस किया है, जिसने महफिल लूट ली है और लोग उस बच्ची की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

dance video

बच्ची ने डांस से जीता लोगों का दिल (तस्वीर साभार- @perfect_capture_photography)

सोशल मीडिया पर आप सबको डांस के एक से एक अनोखे वीडियो देखने को मिल जाएंगे। कुछ डांस वीडियो तो इतने क्यूट होते हैं कि उन्हें बार-बार देखने का मन करता है। जबकि, कुछ डांस तो दुनिया को चौंका देते हैं। एक बार फिर लोगों के सामने एक मजेदार डांस वीडियो आया है। इस डांस वीडियो में एक मासूम बच्ची गर्दा उड़ा रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं गदर मूवी का गाना 'मैं निकला ओ गड्डी लेके' गाना बज रहा है। इस गाने पर कुछ स्कूली बच्चे डांस कर रहे हैं। लेकिन, एक बच्ची ने ऐसा डांस किया, जिसने लोगों का दिल जीत लिया। देखें वीडियो...

End of Feed