वायरल न्यूज़

Dance Video: 'मैं निकला ओ गड्डी लेके' गाने पर मासूम बच्ची ने किया ऐसा डांस, सोशल मीडिया पर मच गया गदर

Dance Video: एक मासूम बच्ची ने स्कूल में गदर फिल्म के गाने पर ऐसा डांस किया, जिसने लोगों को दिल जीत लिया है। आलम ये है कि इस डांस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं और जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Image

बच्ची ने डांस से जीता लोगों का दिल (तस्वीर साभार- @perfect_capture_photography)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया काफी अलग है, यहां कब, क्या बवाल मच जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, जो देखते ही देखते लोगों के बीच छा जाते हैं। जबकि, कुछ मामले यूजर्स का दिल जीत लेते हैं। वहीं, नजारे लोगों को झूमने पर मजबूर कर देते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा क्यूट वीडियो (Trending Video) आया है, जिसने लोगों का दिल छू लिया है और यूजर्स इस वीडियो को बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं। क्योंकि, इस वीडियो (Dance Video) में एक मासूम बच्ची ने गदर मूवी के गाने पर ऐसा डांस किया है, जिसने महफिल लूट ली है और लोग उस बच्ची की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर आप सबको डांस के एक से एक अनोखे वीडियो देखने को मिल जाएंगे। कुछ डांस वीडियो तो इतने क्यूट होते हैं कि उन्हें बार-बार देखने का मन करता है। जबकि, कुछ डांस तो दुनिया को चौंका देते हैं। एक बार फिर लोगों के सामने एक मजेदार डांस वीडियो आया है। इस डांस वीडियो में एक मासूम बच्ची गर्दा उड़ा रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं गदर मूवी का गाना 'मैं निकला ओ गड्डी लेके' गाना बज रहा है। इस गाने पर कुछ स्कूली बच्चे डांस कर रहे हैं। लेकिन, एक बच्ची ने ऐसा डांस किया, जिसने लोगों का दिल जीत लिया। देखें वीडियो...

बच्ची ने डांस से जीता दिल

इस डांस वीडियो को देखकर आप भी जरूर गदगद हो गए होंगे। इतना ही नहीं कई लोग लगातार झूम रहे होंगे। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार डांस वीडियो को 'perfect_capture_photography' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस क्यूट वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इस डांस वीडियो पर फिदा हैं, तो कुछ का कहना है कि बच्ची ने तो वाकई गदर मचा दिया। तो आपको बच्ची का अंदाज कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article