ये है दुनिया की सबसे डरावनी नौकरी, जो डर गया वो मर गया! गलती से भी न करें कमजोर दिल वाले अप्लाई

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2022, 12:50 PM IST

World Scariest Job: दुनिया में एक ऐसी नौकरी निकली है जिसमें अप्लाई करने के लिए आपके पास बड़े जिगरा का होना बहुत जरूरी है। इसे दुनिया की सबसे डरावनी नौकरी कहा जा रहा है। साथ ही यह भी सलाह दी गई है कि कमजोर दिल वाले लोग गलती से भी इस नौकरी के लिए अप्लाई न करें।

KEY HIGHLIGHTS
  • यहां निकली दुनिया की सबसे डरावनी नौकरी
  • अभ्यर्थी को देखना होगा भूत और आत्माओं का शो
  • चार जगह जाकर देखना होगा आत्माओं का शो

World Scariest Job: बेरोजगारों को नौकरी की तलाश होती है। इस दौरान वह किसी भी तरह की नौकरी करना चाहते हैं। बस एक ही शर्त होती है कि पैसा अच्छा मिले। हालांकि, दुनिया में एक ऐसी नौकरी निकली है जिसमें अप्लाई करने के लिए आपके पास बड़े जिगरा का होना बहुत जरूरी है। इसे दुनिया की सबसे डरावनी नौकरी कहा जा रहा है। साथ ही यह भी सलाह दी गई है कि कमजोर दिल वाले लोग गलती से भी इस नौकरी के लिए अप्लाई न करें। यह नौकरी इंग्लैंड में निकली है।

job

सबसे डरावनी नौकरी (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)

कमजोर दिल वाले न करें अप्लाई

यह जॉब ऐसी है, जिसमें मेहनत बिल्कुल भी नहीं करनी है। यह नौकरी आपकी शारीरिक क्षमता नहीं बल्कि आपकी मानसिक क्षमता का टेस्ट लेगी और आपके डरने का लेवल चेक करेगी। The Dungeon नाम के वेन्यू ने यह नौकरी निकाली है। The Dungeon ने अपने चार लोकेशन पर यह नौकरी निकाली है। इस नौकरी के लिए ऐसे लोगों को आवेदन करने के लिए कहा गया है, जो दिल के मजबूत हों और डरते न हों। बता दें कि यह वेन्यू सैलानियों के बीच बहुत मशहूर है। इस वेन्यू ने खुद इस नौकरी को दुनिया की सबसे डरावनी नौकरी बताया है।

End of Feed