Santa Clauss का असली चेहरा सामने आ ही गया ? आखिर क्‍या है वैज्ञानिकों के इस वायरल दावे का सच

Viral News: सेंट निकोलस एक ईसाई संत थे जो उपहार लाने और डच लोक चरित्र 'सिंटरक्लास' को प्रेरित करने के लिए जाने जाते थे। जैसे-जैसे समय बीतता गया ये कैरेक्‍टर अंग्रेजी फादर क्रिसमस के साथ मिलकर सांता क्लॉज़ बन गया।

Viral News: अंग्रेजी साल के अंतिम महीने में हम प्रवेश कर चुके हैं। इसके साथ ही विदेशों की हवा में क्रिसमस का जादू बिखर गया है। क्रिसमस दुनिया भर में सबसे उत्सुकता से मनाए जाने वाले त्‍योहारों में से एक है। क्रिसमस की बहुत सी लोकप्रिय परंपराएं भी हैं, जिनमें से खुशमिजाज़ और उपहार देने वाला सांता क्लॉज़ एक है। तकरीबन 1,700 वर्षों में पहली बार, वैज्ञानिकों ने आखिरकार उस व्यक्ति का चेहरा उजागर कर दिया है जो क्रिसमस पर लोगों को खुशियां बांटता है यानी सांता क्‍लॉज। एक डेटा का उपयोग करके, शोधकर्ताओं ने वास्तविक जीवन के बिशप, मायरा के संत निकोलस के चेहरे को फोरेंसिक रूप से बनाने में कामयाबी हासिल की।

सांता क्‍लॉज की वायरल फोटो।

कौन हैं सांता क्‍लॉज

गौरतलब है कि, सेंट निकोलस एक ईसाई संत थे जो उपहार लाने और डच लोक चरित्र 'सिंटरक्लास' को प्रेरित करने के लिए जाने जाते थे। जैसे-जैसे समय बीतता गया ये कैरेक्‍टर अंग्रेजी फादर क्रिसमस के साथ मिलकर सांता क्लॉज़ बन गया जिसे हम आज जानते हैं और प्यार करते हैं। इतनी प्रसिद्धि के बाद भी अब तक सेंट निकोलस का कोई उचित वर्णन नहीं किया गया है। लेकिन अब, लोग उनका जीवित चेहरा या कम से कम उनके सबसे करीब कुछ देख सकते हैं।

End of Feed